Viral Video: दो लड़कियों को गोद में बैठाकर किया खतरनाक स्टंट, अब मुंबई पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक

वीडियो में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग किया गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने संदेश के साथ ट्वीट का जवाब दिया, “बीकेसी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।

0
146
Viral Video
Viral Video

Viral Video: लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किस हद तक जा सकते हैं? सब्सक्राइबर्स और व्यूज पाने की दौड़ ने लोगों को चरम सीमा तक जाने के लिए प्रेरित किया है। ऐसा करते हुए लोग अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी बाइक चला रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक को पीछे के पहिये पर चलाते हुए चालक सामने का पहिया उठाया हुआ है। इतना ही नहीं, एक महिला उसके साथ आमने-सामने बैठी है जबकि दूसरी महिला उसके पीछे बैठी है। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है।

यहां देखें Viral Video

वीडियो में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग किया गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने संदेश के साथ ट्वीट का जवाब दिया, “बीकेसी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। यदि किसी के पास इस वीडियो में व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है, तो आप हमें सीधे DM कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: