10 महीने बाद जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, ढोल नगाड़े के साथ किया गया स्वागत

0
69
Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

Road Rage Case: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला की केंद्रीय जेल से सजा काटने के बाद रिहा हो गए हैं। उन्हें समय से पहले ही रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद सिद्धू मीडिया से बात करेंगे। रोड-रेज की घटना में सजा काटने के 10 महीने बाद अब उन्हें रिहा किया गया है। उन्हें रोड-रेज मामले के चलते 34 साल पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्हें एक वर्ष की सजा सुनाई गई थी।

Road Rage Case:सिद्धू का सरकार पर हमला

जेल से बाहर निकलते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश की जा रही है और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। सिद्धू ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो खुद कमजोर हो जाओगे। 

Road Rage Case: ट्वीट कर दी जानकारी

आज सुबह उनके आधिकारिक अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि क्रिकेटर से नेता बने 59 वर्षीय क्रिकेटर दोपहर में जेल के बाहर मीडिया को संबोधित करेंगे। इस खबर के आने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पटियाला की सड़कों पर उनके नाम के बैनर और होर्डिंग देखने को मिले रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस के नेता ने एक ट्वीट किया था कि उन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया था कि उन्हें आज रिहा कर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता को रोड रेज मामले में एक साल की सजा दी गई थी और मई में रिहा होना था। लेकिन उनके अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें जल्दी रिहा किया जा रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू के बाहर आने की खबर को लेकर उनके मीडिया सलाहकार सुरिंदर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने एक भी दिन जेल से छुट्टी नहीं ली और अनुशासन से रहे। आज पूरा पंजाब उनके बाहर आने का इंतजार कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर गांव से लोग आज नवजोत सिंह सिद्धू को आशीर्वाद दे रहे हैं।

Road Rage Case: इस मामले में हुई थी सजा

27 दिसंबर 1988 को सिद्धू का पटियाला निवासी 65 वर्षीय गुरनाम सिंह से पार्किंग स्थल को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद सिद्धू और उनके दोस्त रूपिंदर सिंह संधू ने कथित तौर पर गुरनाम सिंह को अपनी कार से बाहर खींच लिया और उन्हें मारा। बाद में एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

Road Rage Case Navjot Singh Sidhu
Road Rage Case

Road Rage Case: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला जेल से बाहर निकलने के लिए तैयार हैं। रोड-रेज की घटना में सजा काटने के 10 महीने बाद वह जेल से बाहर आएंगे और मीडियो को संबोधन करेंगे। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट कर लिखा था कि उनके पति उस अपराध की सजा भुगत रहे हैं जो उन्होंने किया ही नहीं है। मालूम हो कि नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से पीड़ित हैं और वह स्टेज 2 पर है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। PM Modi Bhopal Visit: भोपाल को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM Modi दिखाएंगे हरी झंड़ी

संबंधित खबरें…

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हुआ केंसर, जेल में बंद पति के लिए ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

PM Modi Bhopal Visit: भोपाल को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM Modi दिखाएंगे हरी झंड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here