Viral News: नागालैंड में ‘Rare Hornbill’ की बेरहमी से हत्या, वीडियो तेजी से Social Media पर वायरल

Viral News: वीडियो में दुर्लभ हॉर्नबिल पक्षी (Rare Hornbill Bird) को छड़ी से मारते और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारते हुए दिखाया गया है।

0
366
Viral News
Hornbill Bird

Viral News: नागालैंड में ए‍क दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में दुर्लभ हॉर्नबिल पक्षी (Rare Hornbill Bird) को छड़ी से मारते और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारते हुए दिखाया गया है।

घटना नागालैंड के वोखा जिले की बताई जा रही है। हालांकि नागालैंड पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। दूसरी तरफ ऑनलाइन यूजर्स ने लुप्त होते वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति उचित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता जताई है।वायरल वीडियो में परेशान करने वाले दृश्य हैं, जिसे देखकर कोई भी विचलित हो सकता है।

hornbill 2
hornbill bird

Viral News: आखिर क्‍या दिख रहा है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक हॉर्नबिल पक्षी को पहले छड़ी से पीटता है। इसके बाद बड़ी ही बेरहमी के साथ उसका गला दबा देता है।जिससे पक्षी की मौत हो जाती है।इस वीडियो को जो भी देख रहा है। वो परेशान हो जाता है।

Viral News: सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्‍सा

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्‍सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। किसी ने तो स्‍थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लुप्‍तप्राय पक्षियों को बचाने के लिए राज्‍य एवं केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

Viral News: जानिये हॉर्नबिल पक्षी के बारे में रोचक जानकारी

Viral News: हॉर्नबिल पक्षी को हिंदी में “धनेश पक्षी” भी कहते है।इस पक्षी की विशिष्ट पहचान इसकी नीचे मुड़ी हुई चोंच होती है जिसके ऊपर उभार होता है। ये मुख्‍यत:एशिया, अफ्रीका, मलेशिया में मिलता है। भारत में भी हॉर्नबिल पाया जाता है। इसकी 55 प्रजाति संसार भर में मिलती हैं।जिसमें से 9 प्रजाति भारत में पाई जाती हैं।

भारत की मुख्य प्रजाति इंडियन ग्रे हॉर्नबिल है।हॉर्नबिल पक्षी पेड़ों में बने कोटर या हॉल में रहते हैं।यही उनका निवास स्थान होता है।हॉर्नबिल पक्षी केरल और अरुणाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है।

इस पक्षी का बहुत ज्यादा शिकार हो रहा है। इसके कारण इसकी संख्या में भारी कमी आई है। हॉर्नबिल को संरक्षण देने की आवश्यकता है। इसका औसत जीवनकाल 20 वर्ष का होता है।हालांकि कुछ प्रजाति 50 साल भी जीवित रह जाती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here