Tag: up elections 2022
Smriti Irani ने Priyanka Gandhi के नारे के बहाने Rahul Gandhi...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का जवाब देते हुए कहा, "घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता।" ईरानी ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए इस पर चुटकी ली।
UP Election 2022 को लेकर कांग्रेस की बैठक जारी, Priyanka Gandhi...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। पिछले कई सालों से राज्य की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरा दमखम लगा रही है। 2019 से कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमलावर हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और छत्तीसगढ़ के सीएम और यूपीसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) बैठक कर रहे हैं। यह मीटिंग दिल्ली में सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर चल रही है।
कौन हैं Kafeel Khan? जिन्हें योगी सरकार ने किया है बर्खास्त
बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान को उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कफील खान बाल रोग विभाग में बतौर लेक्चरर नियुक्त थे। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई में कमी के चलते 70 बच्चों की मौत हुई थी। उस समय मीडिया ने बताया था कि कफील खान ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए अपना पैसा खर्च किया था, और स्थिति को सुधारने के लिए ओवरटाइम काम किया था। बाद में उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने इस बात से इनकार किया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत हुई।
UP Election 2022: Priyanka Gandhi का योगी सरकार पर वार, बोलीं-...
UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर आक्रामक हैं। अब प्रियंका गांधी ने गुरूवार को राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार पर निशाना साधा है।
UP Election 2022: Mayawati बोलीं- BJP और SP एक ही सिक्के...
UP Election 2022: अगले साल Uttar Pradesh में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्य में चुनाव के मद्देनजर सभी एक दूसरे पर आक्रामक हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख Mayawati ने मंगलवार को लखनऊ में सत्ताधारी बीजेपी समेत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी हमला बोला है।
Yogi Adityanath बोले- पहले की सरकारें ‘कब्रिस्तान’ पर पैसा खर्च करती...
उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पहले जनता का पैसा 'कब्रिस्तान' के लिए जमीन पर खर्च किया जाता था, लेकिन उनकी भाजपा सरकार के तहत मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Ayodhya में बोले CM Yogi, ‘जब अगली कारसेवा होगी, तो भक्तों...
आज अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भविष्य में अब जब कारसेवा की जाएगी तो भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की बारिश की जाएगी। अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज ऐसा लगता है कि अगर आप इसी तरह जारी रखते हैं, तो वे (अखिलेश यादव) और उनका पूरा परिवार अगली कारसेवा के लिए लाइन में लग जाएगा। जब अगली कारसेवा होगी, तो भगवान राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की वर्षा की जाएगी। यही है लोकतंत्र की ताकत।'
Asaduddin Owaisi ने Akhilesh Yadav को दी इतिहास पढ़ने की सलाह,...
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि भारतीय मुसलमानों का मुहम्मद अली जिन्ना से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को ये लगता है कि वे जिन्ना की तारीफ कर यूपी के मुसलमानों को खुश कर सकते हैं तो यह सपा अध्यक्ष की गलतफहमी है।
अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने पर बोले CM Yogi, ‘विपक्ष ने...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि विपक्ष की सरकारों के समय पर अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक समझ पालतू बनाने का काम किया जाता था लेकिन बीजेपी सरकार किसी का तुष्टीकरण नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में सभी को सुरक्षा और सुविधा दी जाएगी।
Akhilesh Yadav का BJP पर निशाना, कहा- पार्टी यूपी में 403...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार उतारे दे तो भी जनता के डर से कोई पार्टी से टिकट नहीं मांगेगा। बीजेपी साफ तौर पर हारती दिख रही है और पार्टी एक-एक वोट के लिए तरस जाएगी।