Home Tags New Zealand

Tag: New Zealand

New Zealand ने Netherlands के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के...

0
New Zealand और Netherlands के बीच होने वाली सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 और वनडे की टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और विकेटकीपर डेन क्लीवर शामिल हैं। न्यूजीलैंड को नीदरलैंड्स के खिलाफ 25 मार्च से 4 अप्रैल तक एक टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ब्रेसवेल और क्लीवर मेन्स सुपर स्मैश में टॉप स्कोरर रहे थे और इसी की बदौलत उन्हें कीवी टीम में मौका दिया गया। ब्रेसवेल ने 478 और क्लीवर ने 369 रन बनाए थे।

Shreyas Iyer और Amelia Kerr ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द...

0
ICC ने 14 मार्च को फरवरी 2022 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। मेंस कैटेगरी में Shreyas Iyer और वुमेंस कैटेगरी में न्यूजीलैंड की Amelia Kerr को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया। एमलिया केर ने दो भारतीय खिलाड़ियों को हराया है, जबकि श्रेयस अय्यर ने यूएई और नेपाल के खिलाड़ियों को मात दिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने रचा...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 11वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रनों से हराकर मुकाबले को 141 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर 100वीं जीत है और पुरूषों को पछाड़ते हुए ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। अभी तक पुरूष क्रिकेट में भी कोई टीम किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ 100 जीत दर्ज नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मुकाबले में तीनों में जीत हासिल की है।

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम...

0
ICC Women's World Cup 2022 न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को 62 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से खराब रहा है, जो इस मैच में भी देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 198 रन ही बना सकी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की पहली हार है।

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली...

0
ICC Women's World Cup 2022 में न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वर्ल्ड कप का मेजबानी इस बार न्यूजीलैंड के पास ही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की महिलाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 9 विकेटों से हरा दिया। न्यूजीलैंड महिला टीम की बैटर सूजी बेट्स ने इस मुकाबले में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Anisa Mohammed ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 300 विकेट लेने वाली...

0
ICC Womens’s World Cup के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के Anisa Mohammed ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरा किया। वेस्टइंडीज की महिला स्पिन गेंदबाज अनीसा मोहम्मद 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अनीसा ने इस मैच में 2 विकेट लेते ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।

ICC Womens’s World Cup का पहला ही मुकाबला हुआ रोमांचक, वेस्टइंडीज...

0
ICC Womens's World Cup का आज से आगाज हो गया है। वर्ल्ड कप का पहला ही मुकाबला शानदार हुआ। आखिरी दो ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी जबकि उसके तीन विकेट बचे हुए थे। 49वें ओवर में हेनरी ने 14 रन खर्च कर डाले। अब 6 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत थी। इसके बाद यहां से डियांड्रा डॉटिन ने मैच का पासा ही पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट चटकाए और एक रन आउट करके न्यूजीलैंड महिला टीम को तीन रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज के हेली मैथ्यूज ने 119 रनों की पारी खेली थी।

South Africa ने New Zealand को दूसरे टेस्ट में 198 रनों...

0
New Zealand और South Africa के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 198 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड ने अपने हार को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 227 रनों पर ही सिमट गई। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 के बराबरी से खत्म हुई।

Will Young ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, इस कैच...

0
New Zealand और South Africa के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन कीवी टीम के Will Young ने ऐसा कैच पकड़ा कि जिसें देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं कमेंटेटर्स ने तो इसे टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट कैच करार दे दिया है। इतना ही नहीं अगर आप भी इस कैच को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि विल यंग ने क्या शानदार कैच पकड़ा हैं। जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

New Zealand को लगा बड़ा झटका, Kane Williamson साउथ अफ्रीका के...

0
South Africa के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए New Zealand को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान Kane Williamson चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी चोट अभी ठीक नहीं हो सकी है। इसके वजह से ही वो बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ नवंबर में टेस्ट खेला था।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!