ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को दी करारी शिकस्त, भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में पहली हार

0
299

ICC Women’s World Cup 2022 न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को 62 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से खराब रहा है, जो इस मैच में भी देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 198 रन ही बना सकी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की पहली हार है।

ICC Women’s World Cup 2022 में हरमनप्रीत ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिए पहला झटका रन आउट के रूप में लगा। बेट्स 5 रन बनाकर रन आउट हो गई। उसके बाद डिवाइन और अमिलिया केर ने 45 रनों की साझेदारी की। डिवाइन 35 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने रन जोड़ते गए। अमिलिया केर ने 50, और सथैरवेट ने 75 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोडे। उसके बाद सथैरवेट और ग्रीन ने भी चौथे विकेट के लिए 54 रन बनाए। ग्रीन 27 रन बनाकर आउट हुई। वहीं मार्टिन ने 41 रन बनाकर टीम को 260 रनों तक पहुंचा दिया।

ICC Women's World Cup 2022

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। मंधाना जल्द ही आउट हो गई। उसके बाद भारतीय टीम को संभालने का मौका नहीं मिला। मंधाना ने 6, दीप्ति शर्मा ने 5 रन बनाकर आउट हो गई। 26 के स्कोर पर भारतीय टीम के 2 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद मिताली राज और यास्तिका भाटिका ने मिलकर कुछ रन जोडे। यास्तिका भाटिया ने 28, मिताली राज ने 31 रन बनाए।

उसके बाद हरमनप्रीत कौर के बल्ले से कुछ रन निकले लेकिन वो भारतीय टीम के जीत के लिए काफी नहीं था। हरमनप्रीत ने 71 रनों की पारी खेली। उसके अलावा स्नेह राणा ने 18 और झूलन गोस्वामी 15 रन बनाई। भारत ने सभी विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए अमिलिया केर ने 3, तहुहु ने 3 जेनसेन ने 2 विकेट लेकर दूसरी जीत हासिल की।

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने पहली बार इंग्लैंड को हराया, रोमांचक मुकाबले को 7 रनों से जीता

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली जीत, सूजी बेट्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here