Home Tags New Zealand Cricket

Tag: New Zealand Cricket

South Africa ने New Zealand को दूसरे टेस्ट में 198 रनों...

0
New Zealand और South Africa के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 198 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड ने अपने हार को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 227 रनों पर ही सिमट गई। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 के बराबरी से खत्म हुई।

Will Young ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, इस कैच...

0
New Zealand और South Africa के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन कीवी टीम के Will Young ने ऐसा कैच पकड़ा कि जिसें देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं कमेंटेटर्स ने तो इसे टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट कैच करार दे दिया है। इतना ही नहीं अगर आप भी इस कैच को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि विल यंग ने क्या शानदार कैच पकड़ा हैं। जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

New Zealand को लगा बड़ा झटका, Kane Williamson साउथ अफ्रीका के...

0
South Africa के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए New Zealand को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान Kane Williamson चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी चोट अभी ठीक नहीं हो सकी है। इसके वजह से ही वो बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ नवंबर में टेस्ट खेला था।

New Zealand का Australia दौरा हुआ स्थगित, कोरोना और क्वारंटाइन नियमों...

0
New Zealand का Australia दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। न्यूजीलैंड को 24 जनवरी से 9 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना था। उस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टी20 मुकाबले खेले जाना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और न्यूजीलैंड क्वारंटाइन रिक्वायरमेंट और बार्डर कंट्रोल के कारण इस दौरे को स्थगित किया गया।

NZ vs BAN: New Zealand ने क्राइस्टचर्च टेस्ट को 3 दिनों...

0
NZ vs BAN: New Zealand और Bangladesh के बीच क्राइस्टचर्च खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले को न्यूजीलैंड ने जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। न्यूजीलैंड ने इस मैच को पारी और 117 रनों के अंतर से जीत लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। डेवॉन कॉनवे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। कॉनवे ने अबतक दो टेस्ट सीरीज खेले हैं और दोनों में वे मैन ऑफ द सीरीज रहे हैं।

NZ vs BAN: New Zealand के Tom Latham ने जड़ा दोहरा...

0
NZ vs BAN: New Zealand और Bangladesh के बीच क्राइस्टचर्च खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान Tom Latham ने इस मैच में दोहरा शतक जड़ते हुए 252 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 521 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। लाथम के अलावा कॉनवे ने 109 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 126 रनों पर ही सिमट गई।

Cricket News Updates: IPL में Dhoni के लिए गंभीर ने लगाई...

0
Ashes Series के चौथे मैच के अंतिम में जिस प्रकार फील्ड सेट की गई थी, उस वाकया को देखते हुए KKR ने भी कुछ मिलती जुलती फोटो शेयर की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक तस्वीर एशेज की शेयर की और दूसरी तस्वीर IPL मैच की। 2016 के दौरान गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद कसी हुई फील्डिंग सेट की थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि यह तस्वीर IPL 2016 की है। यह मैच  कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच चल रहा था। इस मैच में धोनी को रोकने के लिए केकेआर ने ऐसी फील्डिंग का बंदोबस्त किया था। 

NZ vs BAN: New Zealand के बल्लेबाज ने एक गेंद पर...

0
NZ vs BAN: New Zealand और Bangladesh के बीच क्राइस्टचर्च खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक ऐसा वाकया देखने को मिला कि सभी हैरान हो गए या हंसने लगे कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। न्यूजीलैंड के विल यंग ने एक बॉल पर 7 रन बनाकर तहलका मचा दिया है। क्रिकेट की दुनिया में आपने एक से एक वाकये देखें और सुने होंगे लेकिन एक बॉल पर सात रन बनते वो भी बिना वाइड और नो बॉल के शायद की देखा होगा। इस मैच में ऐसा ही वाकया सामने आया।

Cricket News Updates: India की टीम 266 रनों पर सिमटी, South...

0
Cricket News Updates: India और South Africa के बीच खेले जा रहे जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट मुकाबले में पिच को लेकर पूर्व क्रिकेटर Aakash Chopra भड़क उठे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जोहान्सबर्ग का विकेट टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं है। दूसरे दिन असमतल उछाल से बल्लेबाज खासे परेशान दिखे। इसको ही लेकर आकाश चोपड़ा ने पिच की आलोचना की और टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं बताया। कुछ गेंदें खतरनाक ऊंचाइयों पर पहुंच गईं, जिससे दर्शकों को 2018 के टेस्ट की याद आ गई, जब कप्तान डीन एल्गर को चोटें लगी थी।

NZ vs BAN: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को Bangladesh ने बुरी तरह...

0
NZ vs BAN: New Zealand और Bangladesh के बीच माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेटों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। न्यूज़ीलैंड को पहली बार अपने ही घर मे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड की टीम दूसरी पारी में 169 रन बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 458 रन बनाकर 130 रनों की बढ़त ले ली थी।