Tag: Mahendra Singh Dhoni
Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni पहुंचे सूरत, IPL 2022...
IPL 2022 के लिए चेन्नई Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni तैयारियों के लिए सूरत पहुंच गए हैं। इस सीजन के तैयारियों के लिए टीम गुजरात के सूरत में अपनी ट्रेंनिग कैंप लगाएगी। आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स 15वें सीजन के तैयारी के लिए सभी खिलाड़ियों को सूरत बुलाया हैं। धोनी की अगुवाई में टीम के अधिकतर खिलाड़ी सात मार्च से सूरत के लालाभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगे।
Rishabh Pant ने अफ्रीका में तोड़ा कोच द्रविड़ और गुरू धोनी...
Team India के विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत ने अफ्रीका में भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए है। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। अफ्रीका में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ के थे। अगर देखा जाए तो ऋषभ ने अपने कोच का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया।
Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni दिखे मस्ती के मूड...
Team India के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान MS Dhoni इन दिनों मस्ती के मूड में दिख रहें हैं। टी20 विश्वकप में मेंटॉर की भूमिका निभाने के बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साक्षी और उसकी दोस्त दोनों धोनी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही है। वीडियों में धोनी सूट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने मास्क लगाकर रखा है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही है। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
Cricket News Updates: Rohit Sharma ने शुरू किया अभ्यास, South Africa...
Team India के नए टेस्ट उपकप्तान Rohit Sharma ने South Africa दौरे पर जाने से पहले अभ्यास में जुट गए है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से आराम करने के बाद रोहित का ध्यान अब दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले लय में लौटने पर लगी हुई है। टीम इंडिया को 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
Team India के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya की टीम से हो...
Team India के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya का पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। अगर फॉर्म की बात करे तो हार्दिक पंड्या के बल्ले से रन नहीं निकल रहे है। वहीं खराब फिटनेस के कारण वह गेंदबाजी भी नहीं कर रहे है। IPL 2021 के बाद चयनकर्ता हार्दिक के फॉर्म और फिटनेस से खुश नहीं थे और वो उन्हें भारत वापस भेजना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक को बचा लिया। Dhoni ने कहा कि पंड्या टीम इंडिया के जबरदस्त फिनिशर है। वो टीम को कभी भी मैच जीता सकते है। उन्हें टीम के साथ रखा जाए।
Dhoni की धुआंधार पारी के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का...
IPL 2021 के पहले क्वालीफायर में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को हराया। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स ने नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। Mahendra Singh Dhoni ने अंत मे 6 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को अंतिम ओवर में जीत दिला दी।
IPL 2021 : Dhoni के ताबड़तोड़ पारी से Chennai Super Kings...
IPL 2021 के पहले क्वालीफायर में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को हराया। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स ने नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। महेंद्र सिंह धोनी ने अंत मे 6 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में 600 रन बनाए।
IPL में अगले साल CSK के लिए खेलने को लेकर MS...
Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni ने गुरुवार को कहा कि अगले साल इस फ्रेंचाइजी के साथ खेलने को लेकर वो अभी कुछ भी कहने के हालत में नहीं हैं। क्या आप मुझे अगले साल चेन्नई के लिए खेलते देखना चाहते है? लेकिन क्या मैं CSK के लिए खेलूंगा? इसे लेकर अभी मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं, एक साधारण कारण यह है कि हमारे पास अगले साल से दो नई टीमें आ रही हैं। हम अभी सभी नियमों को नहीं जानते हैं।
IPL 2021 : Mahendra Singh Dhoni ने फेयरवेल मैच को लेकर...
भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने IPL से संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। घोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो अपना आखिरी मैच फैंस के सामने चेन्नई में ही खेलेंगे। आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है।
Ravi Shastri ने Dhoni को किंग कॉन्ग बताया, कप्तानी की तारीफ...
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता होगा। जब Mahendra Singh Dhoni खेलते थे तब भी उनकी चर्चा होती थी और जब नहीं खेलते है तब भी उनकी चर्चा होती है। अगर कप्तानी की बात आती है तो महेंद्र सिंह धोनी से बड़ा कप्तान कोई दिखाई नहीं देता है। धोनी को जिन लोगों ने नजदीक से देखा है उनका कहना है कि नेतृत्व के मामले में धोनी से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। भारतीय टीम के मुख्य कोच Ravi Shastri भी उनमें से एक है। रवि शास्त्री का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद के कप्तान है।