Home Tags Ipl 2022 live streaming

Tag: ipl 2022 live streaming

MS Dhoni बल्लेबाजी करने से पहले क्यों चबाते हैं अपना बल्ला,...

0
MS Dhoni को क्यों दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर माना जाता है ये उन्होंने फिर से साबित कर दिया। धोनी 41 साल की उम्र में विस्फोटक पारी खेल रहे है। ऐसा लग रहा है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है। दोबारा चेन्नई की कप्तानी संभालने के बाद धोनी का बल्ला आग उगल रहा है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 8 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए।

IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Kolkata Knight Riders से, हार...

0
IPL 2022 का 56वां मुकाबला Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता अगर आज का मुकाबला हारती है तो वो भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता की टीम इस समय 9वें स्थान पर और मुंबई की टीम 10वें स्थान पर है।

IPL 2022: डेवोन कॉनवे ने लगातार तीन मैचों लगाया अर्धशतक, ऐसा...

0
IPL 2022 के 55वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 91 रनों से हराकर बड़ा उलट-फेर कर दिया है। चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस फिफ्टी के साथ कॉनवे चेन्नई के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने लगातार मैचों में फिफ्टी लगाई हो। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 और फाफ डु प्लेसिस ने 2021 में ये कारनामा किया था।

IPL 2022: Chennai Super Kings ने दिल्ली कैपिटल्स को किया प्लेऑफ...

0
IPL 2022 के 55वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 91 रनों से हराकर प्लेऑफ की मंसूबों पर पानी फेर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर पहुंच गई।

IPL 2022: Royal Challengers Bangalore ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाया एक...

0
IPL 2022 के 54वें मुकाबले में Royal Challengers Bangalore ने Sunrisers Hyderabad को हराकर सातवीं जीत हासिल कर ली। इस जीत के सात बैंगलोर की टीम ने प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को 125 रनों पर समेट दिया। हसरंगा ने पांच विकेट चटकाए।

IPL 2022: Delhi Capitals ने जीता टॉस, दिल्ली की पार्टी खराब...

0
IPL 2022 का 55वां मुकाबला Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, चेन्नई...

0
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। चेन्नई और दिल्ली के मुकाबले से पहले दिल्ली के स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती है। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने बीमार होने की पुष्टि की है। पृथ्वी शॉ ने हॉस्पिटल के अंदर बेड पर लेटे हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शॉ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अस्पताल में एडमिट हूं और रिकवर कर रहा हूं। शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में नजर आऊंगा।

IPL 2022: Chennai Super Kings का सामना Delhi Capitals से, दिल्ली...

0
IPL 2022 का 55वां मुकाबला Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी। वहीं चेन्नई जो लगभग प्लेऑफ की रेस के बाहर हो गई है, वो इस मैच को जीतकर दिल्ली की पार्टी को खराब करने की कोशिश करेगी।

IPL 2022: Royal Challengers Bangalore ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया...

0
IPL 2022 का 54वां मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किए। सनराइजर्स ने फजलक फारुकी और सुचित को प्लेइंग में शामिल किया। बैंगलोर की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।

IPL 2022: कोरोना ने बढ़ाई Delhi Capitals की मुश्किलें, टीम का...

0
IPL 2022 में Delhi Capitals और कोरोना का नाता गहरा ही होते जा रहा है। आज आईपीएल का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही दिल्ली के खेमे से एक बुरी खबर आई है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट्स बॉलर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए जो प्रोटोकॉल बनाया है उसके अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स को कोराना टेस्ट के एक और दौर से गुजरना होगा और तब तक सभी खिलाड़ी कमरों में ही आइसोलेट रहेंगे।