IPL 2022: Chennai Super Kings ने दिल्ली कैपिटल्स को किया प्लेऑफ से दूर, दिल्ली को 91 रनों से हराकर अंक तालिका में लगाई छलांग

0
210

IPL 2022 के 55वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 91 रनों से हराकर प्लेऑफ की मंसूबों पर पानी फेर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर पहुंच गई।

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल हुआ प्लेऑफ का सफर

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही। कॉनवे और ऋतुराज ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 110 रन जोड़े। इस दौरान कॉनवे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज 41 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शिवम दुबे और कॉनवे के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। शिवम दुबे ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए।

IPL 2022

कॉनवे ने 47 गेंदों पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 5 छक्कों के साथ 87 रन बनाए। 169 के स्कोर पर कॉनवे चलते बने। उसके ठीक बाद शिवम दुबे भी आउट हो गए। यहां से माही का बल्ला एक बार फिर बोला। धोनी ने 8 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 208 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए नॉर्खिया ने 3, खलील ने 2 और मार्श ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 16 के स्कोर पर भारत 8 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद डेविड वॉर्नर ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन 19 रन बनाकर 36 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से मिचेल मार्श और ऋषभ पंत ने तेजी से कुछ रन जोड़े। 72 के स्कोर पर मिचेल मार्श 25 रन बनाकर आउट हो गए। मार्श के आउट होते ही दिल्ली की टीम लड़खड़ा गयी।

20220508 230346

ऋषभ पंत भी 21 रन बनाकर चलते बने। रिपल पटेल ने एक छक्का लगाया लेकिन उसके बाद फिर बड़े शॉट के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया। उसके बाद अक्षर पटेल भी कुछ खास कर नहीं पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसी ओवर में पॉवेल भी आउट हो गए। पॉवेल के आउट होने के बाद दिल्ली के लिए इस मुकाबले को जीतना दिल्ली दूर हो गया। अंत मे शार्दूल ठाकुर ने 24 रन बनाए। दिल्ली की पूरी टीम को 117 रनों पर समेट दिया। चेन्नई के लिए गेंदबाजी करते हुए मोईन अली ने 3, मुकेश ने 2, सिमरजीत ने 2 और ब्रावो ने 2 विकेट लिए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here