IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, चेन्नई के खिलाफ मैच में नहीं दिखेंगे खेलते

0
175

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। चेन्नई और दिल्ली के मुकाबले से पहले दिल्ली के स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती है। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने बीमार होने की पुष्टि की है। पृथ्वी शॉ ने हॉस्पिटल के अंदर बेड पर लेटे हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शॉ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अस्पताल में एडमिट हूं और रिकवर कर रहा हूं। शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में नजर आऊंगा।

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल 2022 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 9 मैच में 160 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए हैं। इस सीजन में उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं। तबियत खराब होने के कारण पृथ्वी शॉ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले को भी मिस किया था और आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से भी बाहर रहेंगे।

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये अच्छी खबर नहीं हैं। क्योंकि टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी के बचे चारों मैचों में जीत दर्ज करनी है और उनका स्टार सलामी बल्लेबाज टीम से बाहर है। पृथ्वी शॉ ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर इस सीजन टीम को कई बार अच्छी शुरुआत दिलाई है। 

prithvi shaw

चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स का नेटस बॅालर कोरोना पॉजिटिव (net bowler testing positive) पाया गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए जो कोरोना प्रोटोकॉल बनाया है, उसके अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स को कोरोना टेस्ट के एक और दौर से गुजरना होगा और तब तक सभी खिलाड़ी कमरों में ही आइसोलेट रहेंगे। 

इससे पहले अप्रैल में दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श का कोविड-19 के लिए किया गया दूसरा आरटी-पीसीआर परीक्षण पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here