IPL 2022: रोमांचक मुकाबले Lucknow Super Giants ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, लखनऊ ने लगाया जीत का हैट्रिक

0
383

IPL 2022 के 15वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने रोमांचक मुकाबले में Delhi Capitals को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। लखनऊ ने इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगा दी है।

IPL 2022 में लखनऊ को मिली तीसरी जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने आक्रामक पारी खेलते हुए 61 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ और वॉर्नर के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। दिल्ली को दूसरा झटका 69 के स्कोर पर लगा। डेविड वॉर्नर 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रोवमन पॉवेल भी 3 रन बनाकर 74 के स्कोर पर चलते बने।

IPL 2022

लगातार विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम दवाब में आ गयी। यहां से दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज खान ने मिलकर टीम को संभाला और फिर कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर 75 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ऋषभ पंत ने नाबाद 39 और सरफराज खान ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम को 149 तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 और गौतम ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत की। डी कॉक और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी। इस दौरान केएल राहुल 24 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद लुईस भी कुछ खास नही कर पाए और 5 रन बनाकर आउट हो गए। 86 के स्कोर पर लखनऊ ने अपना दूसरा विकेट गंवाया।

20220407 234151 e1649355333613

एक छोर से डी कॉक शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए और चलते बने। लखनऊ को तीसरा झटका 122 के स्कोर पर लगा। उसके बाद दीपक हूडा और क्रुणाल पंड्या एक साथ क्रीज पर दिखे। 145 के स्कोर पर दीपक हूडा 11 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद बदोनी ने चौका और छक्का लगाकर मुकाबले को जीत लिया।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here