IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Kolkata Knight Riders से, हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई इंडियंस; ऐसी हो सकती है दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 का 56वां मुकाबला Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

0
148

IPL 2022 का 56वां मुकाबला Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता अगर आज का मुकाबला हारती है तो वो भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता की टीम इस समय 9वें स्थान पर और मुंबई की टीम 10वें स्थान पर है।

कोलकाता के लिए प्लेऑफ का सफर अब नामुमकिन लग रहा है। टीम इस साल अपना प्लेइंग इलेवन ही तलाश नहीं कर सकी। लगातार बदलाव के साथ कोलकाता की टीम अपना संयोजन ही नहीं बना पाई। पिछले मैच में कोलकाता को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता को 75 रनों से हराया था। आईपीएल 2022 में केकेआर टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। केकेआर को 11 मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा और केवल 4 मैचों में ही जीत दर्ज कर सकी है।

IPL 2022

वहीं मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। अब मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। यहां से मुंबई की टीम मुकाबले को जीतकर अगले साल के तैयारी करना चाहेगी। कुछ मैच पहले ही मुंबई को अपना प्लेइंग इलेवन मिला है। पूरे सीजन में मुंबई को भी प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2022 में मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा है। मुंबई की टीम 10 मैचों में 8 में हार का सामना करना पड़ा और मात्र 2 मुकाबले ही जीत पाई है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय।

कोलकाता नाइट राइडर्स: एरोन फिंच, इंद्रजीत बाबा, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकु सिंह, आद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, उमेश यादव, शिवम मावी/वरुण चकवर्ती, टिम साउदी/पैट कमिंस।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 

20220326 230344 e1648316167610

शिवम मावी, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), पैट कमिंस, शेल्डन जैक्सन, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अभिजीत तोमर, आरोन फिंच, सैम बिलिंग्स, अनुकूल रॉय, चामिकी करुणारत्ने, अशोक शर्मा, रासिक सलाम, टिम साउदी, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:

mumbai indians

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here