Tag: IPL 2022 Live मैच Free में देखने के लिए ये हैं Apps
IPL 2022: Gujarat Titans का सामना Sunrisers Hyderabad से, ऐसी हो...
IPL 2022 का 21वां मुकाबला Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन में से दो मुकाबले हारने के बाद एक जीत हासिल की है। हैदराबाद की टीम इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
IPL 2022: जीत की पटरी पर लौटी Delhi Capitals, कोलकाता नाइट...
IPL 2022 के 19वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Kolkata Knight Riders को 44 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पटरी पर लौट गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम सभी विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी।
IPL 2022: Lucknow Super Giants का सामना Rajasthan Royals से, ऐसी...
IPL 2022 का 20वां मुकाबला Lucknow Super Giants और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम को इस मैच में जीत की दरकरार होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछला मुकाबला में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ की टीम इस मैच को जीतकर जीत का चौका लगाना पंसद करेगी।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, जीत की पटरी...
IPL 2022 का 19वां मुकाबला Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर के 3.30 बजे से मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम से शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
IPL 2022: Delhi Capitals का सामना Kolkata Knight Riders से, ऐसी...
IPL 2022 का 19वां मुकाबला Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर के 3.30 बजे से मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं कोलकाता ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। कोलकाता ने चार मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक लेकर इस समय प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैचों में एक जीत हासिल पाई है।
IPL 2022 में 18वें मैच के दौरान Harshal Patel को मिली...
IPL 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी Harshal Patel के लिए बुरी खबर सामने आई। यहां तक कि उन्होंने मैच के बाद अपने घर के लिए रवाना हो गए। हर्षल पटेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बहन का निधन हो गया। ये दर्दनाक घटना उस समय हुई, जब हर्षल पटेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल का मैच खेल रहे थे।
IPL 2022: राहुल तेवतिया की छक्कों से Gujarat Titans ने लगाई...
IPL 2022 के 16वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Punjab Kings को हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने...
IPL 2022 में लगातार तीन मैच हारने के बाद Mumbai Indians...
IPL 2022 में शुरुआती के तीन मुकाबले में Mumbai Indians को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए पांच बार की चैंपियन टीम को अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी करनी होगी, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ मैच से होगी।
IPL 2022: Gujarat Titans ने जीता टॉस, जीत की हैट्रिक लगाने...
IPL 2022 का 16वां मुकाबला Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं पंजाब किंग्स ने 3 मुकाबले मे दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। आज दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी।
IPL 2022 में अब तक इस खिलाड़ी का चला है बल्ला,...
IPL 2022 का आगाज हो चुका है और सभी भारतीय खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपना प्रदर्शन कर रहे है। सभी खिलाड़ी जानते है कि अगर वो इस लीग में छाप छोड़ने में कामयाब रहे तो अक्टूबर में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप टीम में वह अपनी जगह बना सकते हैं। इस रेस में भारतीय युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दिनेश कार्तिक का समर्थन किया है और कहा कि धोनी अब टीम का हिस्सा नहीं है ऐसें में भारत को एक अच्छे फिनिशर की जरूरत होगी।













