IPL 2022: Gujarat Titans का सामना Sunrisers Hyderabad से, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

0
216

IPL 2022 का 21वां मुकाबला Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन में से दो मुकाबले हारने के बाद एक जीत हासिल की है। हैदराबाद की टीम इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

20220328 231944

गुजरात टाइटंस की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात ने अब तक खेले गए तीन मैचों में जीत हासिल की है। गुजरात ही आईपीएल की ऐसी टीम जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है। गुजरात के बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक सभी अच्छे लय में हैं। गुजरात के लिए मैथ्यू वेड का ना चलना एक समस्या हो सकता है। उसके अलावा सभी ने अपने नाम के अनरूप प्रदर्शन किया है। अगर गुजरात प्लेइंग इलेवन में बदलाब करने को भी देखेंगी तो मैथ्यू वेड के नाम पर विचार करेगी। इस मैच में मैथ्यू वेड की जगह ऋद्धिमान साहा को मौका मिल सकता है।

IPL 2022

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। उमरान मलिक की जगह टीम कार्तिक त्यागी को टीम में शामिल किया जा सकता है। पिछला मुकाबला जीतने के बाद टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ होगा।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

गुजरात टाइटन्सः शुभमन गिल, मैथ्यू वेड/ऋद्धिमान साहा, साइ सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे।

सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनेसन, टी. नटराजन, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी।

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

केन विलियमसन (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचिन, एडेन मार्करम, मार्को यानसन, रोमारियो शेफर्ड, शॉन एबॉट, आर समर्थ, सौरभ दुबे, शशांक सिंह, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलाक फारूकी।

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या (सी), राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, वरुण आरोन, जयंत यादव, विजय शंकर, गुरकीरत सिंह मान, दर्शन नलकांडे, रहमानुल्ला गुरबाज, डोमिनिक ड्रेक, साई सुधारसन, यश दयाल, नूर अहमद।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here