IPL 2022 में 18वें मैच के दौरान Harshal Patel को मिली बुरी खबर, बहन की मौत की खबर मिलने के बाद आईपीएल छोड़ लौटा घर

0
200
harshal patel

IPL 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी Harshal Patel के लिए बुरी खबर सामने आई। यहां तक कि उन्होंने मैच के बाद अपने घर के लिए रवाना हो गए। हर्षल पटेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बहन का निधन हो गया। ये दर्दनाक घटना उस समय हुई, जब हर्षल पटेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल का मैच खेल रहे थे।

IPL 2022 के 18वें मैच के दौरान बहन की मौत की खबर मिली

IPL 2022

शानिवार को जब मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच चल रहा था तब हर्षल पटेल की बहन अर्चिता पटेल का निधन हो गया था। इस खबर को सुनते ही वह मैच के बाद तुरंत अपने घर चले गए। वह अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि क्वारंटाइन की वजह से उनको तीन दिन तक बायो-बबल में रहना होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी बहन बीमार थी।

अर्चिता पटेल तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। ऐसे में हर्षल पटेल अपनी छोटी बहन के काफी करीब थे। यही कारण है कि वे बहन की मौत की खबर सुनते ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। 31 वर्षीय हर्षल पटेल गुजरात का साणंद के रहने वाले हैं। साणंद अहमदाबाद जिले में पड़ता है और वे पुणे से सीधे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि वे पुणे से सीधे अहमदाबाद गए हैं या फिर पहले मुंबई गए और वहां से अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ी।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here