IPL 2022 में डेवोन कॉनवे ने शादी के लिए छोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ, शादी के कुछ दिनों बाद जुड़ेंगे टीम के साथ

0
211

IPL 2022 में Chennai Super Kings की खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अब अपनी शादी के लिए टीम का साथ छोड़ रहे हैं। वो अब से दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वो शादी के बाद टीम से जुड़ जाएंगे। मुंबई इंडियंस के मैच से पहले चेन्नई के खिलाड़ी बायो बबल से बाहर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2022 में दो मुकाबले मिस करेंगे कॉनवे

आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी इस साल प्वॉइंट्स टेबल में 9वें और 10वें पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक एक मुकाबले में जीत हासिल कर सकी है। वहीं मुंबई की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

कॉनवे अपनी शादी की वजह से बायो बबल से बाहर आ गए हैं। कॉनवे के शादी से पहले टीम के खिलाड़ियों ने उनके साथ जश्न मनाया, जिसमें सभी खिलाड़ी चेन्नई के रंग में रंगे नजर आए। हालांकि वो शादी के बाद टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

IPL 2022

दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले कॉनवे ने टीम के साथियों के साथ प्री-वेडिंग पार्टी में खूब मजे किए। सभी के साथ मिलकर कॉनवे ने डांस किया। उसके बाद सभी के साथ फोटो भी खिंचावाई। कॉनवे भी प्रॉपर कुर्ता और धोती पहने दिखे, वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी कुर्ता और धोती पहन रखा था। दोनों टीमों के बीच मैच डॉ. डीवाइ पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। 

कॉनवे को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान एक करोड़ रुपये में खरीदा था। कॉनवे ने कोलकाता के खिलाफ मैच में सीएसके लिए डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें एक मैच के बाद बाहर कर दिया गया, जिसमें उन्होंने केवल तीन रन बनाए। उसके बाद ओपनिंग का जिम्मा रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ को दिया गया।

कॉनवे ने न्यूजीलैंड के लिए 20 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.17 की औसत से 602 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका टी-20 में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 99 रन रहा है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here