Tag: england team
Team India जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज...
Team India इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले डर्बीशर और नॉर्थप्मटनशर के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहला मैच 1 जुलाई और दूसरा मैच 3 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
ICC Women’s World Cup 2022 में Alyssa Healy ने किया धांसू...
ICC Women's World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में Alyssa Healy की शानदार पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में 71 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। एलिसा हीली के धांसू पारी के सहारे ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की नैट साइवर ने नाबाद 148 रनों की पारी के बावजूद पूरी टीम 285 रन ही बना पाई।
ICC Women’s World Cup 2022 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने किया अपने...
ICC Women's World Cup 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को 71 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 7वीं बार महिला वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हीली के शानदार 170 रनों की पारी के सहारे 5 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैटली सीवर ने शतकीय पारी खेलकर टीम की कुछ उम्मीदें जागाई लेकिन पूरी टीम 285 रनों पर सिमट गई।
ICC Women’s World Cup 2022 के फाइनल में Alyssa Healy ने...
ICC Women's World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बैटर Alyssa Healy ने ऐसी पारी खेली, जिससे कई रिकॉर्ड अपने नाम कर ली। एलिसा हीली ने फाइनल मैच में 170 रनों की शानदार पारी खेली। हीली का वनडे में यह पांचवां और इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने सेमीफाइनल में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। हीली का यह स्कोर आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज (पुरुष एवं महिला) द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
ICC Women’s World Cup 2022 में इंग्लैंड की टीम फाइनल में,...
ICC Women's World Cup 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब इंग्लैंड का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा। इंग्लैंड ने अफ्रीका को 138 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 293 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम दबाब में बिखर गई और पूरी टीम 156 रनों पर ही सिमट गई। 3 अप्रैल को महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
West Indies ने अंतिम टेस्ट में England को 10 विकेटों से...
West Indies और England के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के जोशुआ डा सिल्वा के पहले टेस्ट शतक के बाद काइल मायर्स की घातक गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को सेंट जॉर्ज नेशनल स्टेडियम में 10 विकेटों से करारी मात दी। वेस्टइंडीज तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे थे। इंग्लैंड का इस हार से पिछले 18 साल से कैरेबियाई धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार बढ़ गया जबकि वेस्टइंडीज ने 2019 के बाद अपनी धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीती।
ICC Women’s World Cup 2022 में इंग्लैंड की महिला टीम सेमीफाइनल...
ICC Women's World Cup 2022 के 27वें मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने बांग्लादेश को 100 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी।
ICC Women’s World Cup 2022 में इंग्लैंड को पाकिस्तान को बुरी...
ICC Women's World Cup 2022 में इंग्लैंड महिला टीम ने पाकिस्तान को 9 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद को कायम रखा है। अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं इसका फैसला 27 मार्च को होगा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय टीम की दूसरी हार,...
ICC Women's World Cup 2022 का 15वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हराकर कई मैचों के बाद जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 134 रन ही बना सकी।भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं इंग्लैंड के नाइट ने अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिला दी।
ICC Women’s World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को...
ICC Women's World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 235 रन बनाए। जिसे अफ्रीकी टीम से 4 गेंद रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।