Home Tags Delhi Capitals

Tag: Delhi Capitals

IPL 2022 में कोरोना का पहला केस आया सामने, दिल्ली कैपिटल्स...

0
IPL 2022 में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन 25वें मुकाबले से पहले आईपीएल में पहला में कोरोना मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार 16 अप्रैल को अपना अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

IPL 2022: Mitchell Marsh अगले 3-4 मैचों के लिए रहेंगे बाहर,...

0
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है। Mitchell Marsh सीजन के शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे है। वो अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और उनका अगले तीन-चार मैचों से बाहर रहना तय लग रहा है। दिल्ली ने मिचेल मार्श को इस बार आईपीएल नीलामी में 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें पिछले महीने पाकिस्तान दौरे पर चोट लग गई थी।

IPL 2022: जीत की पटरी पर लौटी Delhi Capitals, कोलकाता नाइट...

0
IPL 2022 के 19वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Kolkata Knight Riders को 44 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पटरी पर लौट गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम सभी विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी।

IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, जीत की पटरी...

0
IPL 2022 का 19वां मुकाबला Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर के 3.30 बजे से मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम से शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant को लगा...

0
IPL 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान Rishabh Pant को बड़ा झटका लगा है। पंत को इस मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तय समय में कम ओवर फेंके और इसका खामियाजा कप्तान ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया।

IPL 2022: रोमांचक मुकाबले Lucknow Super Giants ने दिल्ली कैपिटल्स को...

0
IPL 2022 के 15वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Delhi Capitals को हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। लखनऊ ने इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगा दी है।

IPL 2022: Delhi Capitals का सामना Lucknow Super Giants से, ऐसी...

0
IPL 2022 का 15वां मुकाबला Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबल शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में कई बड़े नाम पहली बार खेलते दिखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के बड़े चहरे डेविड वार्नर और एनरिक नॉर्खिया इस मैच में उपलब्ध रहेंगे। वार्नर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स से की थी जो पिछले कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स के नाम से इस लीग में हिस्सा ले रही है।

IPL 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे Mitchell...

0
IPL 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर Mitchell Marsh जल्द ही अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद वो दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले हैं। वो टीम के साथ जुड़कर ही अपने हिप फ्लेक्सर की चोट की रिकवरी करेंगे। मार्श को दिल्ली की टीम ने 6.5 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था।

IPL 2022 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर Mitchell Marsh का खेलना मुश्किल,...

0
IPL 2022 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर Mitchell Marsh का खेलना संभव नजर नहीं आ रहा है। मिचेल मार्श चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को पहले भी बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्ट्जे के चोट पर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में एक और खिलाड़ी चोटिल हो गए, जिससे दिल्ली की टीम मुश्किल में पड़ गई।

IPL 2022: Delhi Capitals ने जीत के साथ किया आगाज, ईशान...

0
IPL 2022 के दूसरे मुकाबले में Delhi Capitals ने Mumbai Indians को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। मुंबई के लिए ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।