IPL 2022: Mitchell Marsh अगले 3-4 मैचों के लिए रहेंगे बाहर, दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन रहा है औसत

0
147
mitchell marsh

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है। Mitchell Marsh सीजन के शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे है। वो अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और उनका अगले तीन-चार मैचों से बाहर रहना तय लग रहा है। दिल्ली ने मिचेल मार्श को इस बार आईपीएल नीलामी में 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें पिछले महीने पाकिस्तान दौरे पर चोट लग गई थी।

IPL 2022 के पहले से ही चोटिल हैं मार्श

mitchell marsh
mitchell marsh

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने पहले कहा था कि मार्श को 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले तक वापसी कर लेंगे, लेकिन वह चोट से उबर नहीं पाए थे। हालांकि अब उनकी चोट और ज्यादा बढ़ गई है और वह अगले तीन मैचों में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने द टेलीग्राफ को बताया कि मिचेल के चोट की निगरानी की जा रही है। अगले मैच से पहले इसमें कुछ समय लगेगा।

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर छठे नंबर पर है। टीम ने अभी तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी है जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा है। मिचेल मार्श बैंगलोर के अलावा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here