IPL 2022: Delhi Capitals ने जीत के साथ किया आगाज, ईशान किशन की तूफानी पारी गई बेकार

0
392
delhi capitals

IPL 2022 के दूसरे मुकाबले में Delhi Capitals ने Mumbai Indians को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। मुंबई के लिए ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

IPL 2022 के पहले मैच में दिल्ली का धमाका

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद दूसरा विकेट 83 के स्कोर पर गिरा। अनमोलप्रीत 8 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट कुलदीप यादव ने लिया। एक छोर से ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

IPL 2022

अनमोल के आउट होने के बाद ईशान का साथ देने तिलक वर्मा मैदान पर आए। दोनों में मिलकर कुछ रन जोड़े लेकिन तिलक वर्मा ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए। तिलक वर्मा 22 रन बनाकर चलते बने। 117 पर मुंबई ने तीसरा विकेट गंवाया। उसके बाद पोलार्ड भी चलते बने। टिम डेविड भी 12 रन ही बना सके। एक छोर से ईशान शानदार पारी खेलकर टीम को 177 तक पहुंचाया। ईशान किशन ने नाबाद 81 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। दिल्ली के लिए कुलदीप ने 3 और खलील ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही पर 30 पर पहला विकेट गंवाने के बाद 32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया। टिम सेइफर्ट ने 21, मंदीप सिंह ने 0 और ऋषभ पंत ने 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद पृथ्वी शॉ ने ललित यादव के साथ मिलकर साझेदारी करके टीम का रन रेट गिरने नहीं दिया। दोनों ने 40 रन जोड़े। 72 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ 38 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद रोवमन पोवल भी चलते बने। 72 के स्कोर पर पांचवां और 104 के स्कोर पर छठां झटका लगा। शार्दूल ठाकुर 22 रन बनाकर आउट हुए।

lalit yadav

ललित यादव एक छोर से रन बनाते रहे। शार्दूल ठाकुर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए और उनके बल्ले से कुछ अच्छे शॉट देखने को मिले। दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। अक्षर पटेल ने 38 और ललित यादव ने 48 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई के लिए बसिल थंपी ने 3, एम अश्विन ने 2 विकेट लिए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here