Tag: cricket news
South Africa में टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने जमकर...
Team India इस समय South Africa के दौरे पर है। भारतीय टीम आठवी बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई है। इससे पहले सात बार में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है भारतीय टीम। भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। जिसे लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खिलाड़ियों ने हेड कोच राहुल द्रविड़ की देख-रेख में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। बीसीसीआई ने दूसरे दिन की ट्रेनिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni दिखे मस्ती के मूड...
Team India के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान MS Dhoni इन दिनों मस्ती के मूड में दिख रहें हैं। टी20 विश्वकप में मेंटॉर की भूमिका निभाने के बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साक्षी और उसकी दोस्त दोनों धोनी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही है। वीडियों में धोनी सूट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने मास्क लगाकर रखा है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही है। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
Ashes Series: Joe Root डे-नाइट टेस्ट में हुए चोटिल, चौथे दिन...
Ashes Series के दूसरे टेस्ट मुकाबले में England की टीम एक बार फिर मुश्किल में दिख रही हैं। डे-नाइट टेस्ट मुकाबलें के चौथे दिन इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान Joe Root वॉर्म अप के दौरान इंजरी का शिकार हो गए और चौथे दिन की शुरूआत में वो मैदान से बाहर रह सकते हैं। इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी इंजरी का जायजा ले रही है।
Cricket News Updates: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले KL...
IPL 2022 के रिटेंशन के बाद रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नाम सामने आ गया है। मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ी (2 भारतीय, 1 विदेशी) खरीद सकती हैं। 31 दिसंबर तक दोनों टीमें के पास इन प्लेयर्स का नाम का चयन करने का मौका रहेगा। रिपोर्ट्स की मानी जाए तो लखनऊ की टीम केएल राहुल को अपने साथ लिया है और वह बतौर कप्तान टीम के साथ नजर आएंगे। वहीं अहमदाबाद की टीम ने श्रेयस अय्यर पर दांव लगाया है। राशिद खान को भी लखनऊ से जुड़ने की खबर आ रही है। वहीं वार्नर और ईशान भी दोनों टीमों के निशाने पर हैं। हालांकि टीम ने अभी तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
Team India के ऑलराउंडर Hardik Pandya अपनी फिटनेस हासिल करने के...
Team India के ऑलराउंडर Hardik Pandya अपनी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलने का फैसला किया। साल 2019 के बाद हार्दिक पांड्या का समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा हैं। पहले उन्हें चोट ने परेशान किया फिर उन्होंने सर्जरी करवाई लेकिन सर्जरी के बाद वो लगातार गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। वो अपने लय को वापस पाने के लिए जमकर ट्रेनिंग कर रहे है।
SA vs IND: Virat Kohli ने पहले अभ्यास सत्र के बाद...
Team India ने South Africa पहुंचने के बाद ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद भारतीय टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में एक दिन का क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। पहले सेशन के बाद टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया है।
IPL 2022 में पूर्व भारतीय विश्वकप विजेता बल्लेबाज की हुई वापसी,...
IPL 2022 की नई टीम लखनऊ की टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ में पूर्व भारतीय विश्वकप विजेता बल्लेबाज Gautam Gambhir को शामिल किया है। दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान गंभीर को मेंटॉर के रूप में शामिल किया गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने शनिवार को इसका एलान किया। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाया है।
Ashes Series के बॉक्सिंग-डे टेस्ट में होगी Australia के कप्तान Pat...
Ashes Series के दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर होने के बाद Pat Cummins की वापसी अगले टेस्ट मैच में हो जाएगी। England के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में Australia के कप्तान Pat Cummins की वापसी हो जाएगी। तीसरा टेस्ट बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा। कमिंस एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट मुकाबले से पहले टीम से बाहर हो गए थे क्योंकि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए एक शख्स के संपर्क में आए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। अब कमिंस ने कन्फर्म करते हुए कहा कि कमिंस 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट में खेलेंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाना है।
South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India के...
South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India उपकप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद इस दौरे पर उपकप्तान कौन होगा यह सस्पेंस खत्म हो गया है। एएनआई से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने बताया कि इस टेस्ट सीरीज में KL Rahul को चोटिल रोहित शर्मा के जगह टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रोहित को भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से कुछ समय ही हैमिस्ट्रिंग की चोट की वजह से बाहर होना पड़ा।
Cricket News Updates: Ashes Series का दूसरा दिन भी रहा Australia...
IPL 2022 में दो नई टीमें जुड़ रही है। ऐसे में आईपीएल की दो नई टीेमों मेें से एक टीम ने अपने कोच की घोषणा कर दी है। आईपीएल की नई टीम लखनऊ का कोच जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी Andy Flower को बनाया गया है। एंडी फ्लावर को कोचिंग का भी काफी अनुभव है, जिम्बाब्वे के अलावा वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में वह मुल्तान सुल्तान्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेंट लुसिया जूक्स के भी कोच हैं। आईपीएल की बात करें तो वह किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं।













