IPL 2022 में पूर्व भारतीय विश्वकप विजेता बल्लेबाज की हुई वापसी, Gautam Gambhir बने लखनऊ टीम के Mentor

0
328
IPL 2022 Gautam-Gambhir
IPL 2022 Gautam-Gambhir

IPL 2022 की नई टीम लखनऊ की टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ में पूर्व भारतीय विश्वकप विजेता बल्लेबाज Gautam Gambhir को शामिल किया है। दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान गंभीर को मेंटॉर के रूप में शामिल किया गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने शनिवार को इसका एलान किया। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाया है।

IPL 2022 के लिए लखनऊ टीम की तैयारी शुरू

गंभीर की नियुक्ति गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप की दूसरी बड़ी घोषणा है, जिसने अक्टूबर में फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान गंभीर अब लखनऊ के कोच एंडी फ्लावर के साथ काम करेंगे, जिन्हें हाल में टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

आईपीएल 2022 में खिताब की जंग आठ की जगह 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगी। लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई फ्रेंचाइजी टीमें मैदान पर उतरेंगी। लखनऊ टीम ने हाल में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे एंडी फ्लावर को हेड कोच नियुक्त किया है। आईपीएल 2022 के लिए पुरानी आठ फ्रेंचाइजी टीमें अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों के नाम जारी कर चुकी हैं, जबकि दो नई फ्रेंचाइजी टीमें मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

India Playing 11: South Africa के खिलाफ One Day Series के लिए ऐसी हो सकती है Team India, जानें Playing 11 में कितना है दमखम

Gautam Gambhir बने Mentor

आईपीएल की नई लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटॉर बनने के बाद गंभीर ने एक बयान में कहा, ‘डा (संजीव) गोयंका और आरपीएसजी ग्रुप का मुझे अपनी टीम में यह शानदार मौका देने के लिए शुक्रिया। मुकाबला जीतने का जज्बा अब भी मेरे अंदर बरकरार है। एक विजेता की विरासत छोड़ने की इच्छा अब भी मेरे अंदर चौबीस घंटे बनी रहती है। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की टीम के लिए मुकाबला करूंगा।’ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयंका ने भी गंभीर का आरपीएसजी परिवार में स्वागत किया है।

40 वर्षीय गंभीर ने 9 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट, 147 एकदिवसीय और 37 टी20 मैच खेले। उन्होंने 10 सीज़न के लिए आईपीएल खेला, जिसमें उन्होंने 154 मैचों में दिल्ली और कोलकाता की टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India के उपकप्तान होंगे KL Rahul, चोटिल रोहित शर्मा की जगह बनाया गया उपकप्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here