Tag: Bihar
Bihar: SSP और DM के लिए रोकी गयी मंत्री की गाड़ी,...
Bihar: बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान सदन के बाहर और सदन के भीतर लगातार हंगामे हो रहे हैं। गुरुवार को विधानसभा के बाहर विधायिका और कार्यपालिका के बीच टकराव देखने को मिला। मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी को रोककर डीएम (DM) और एसएसपी (SSP) की गाड़ी को आगे जाने दिया गया। जिसके बाद बीजेपी नेता और मंत्री जीवेश मिश्रा (Jibesh Mishra) भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं सरकार हूं, साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक सस्पेंड नही किया जाता है दोषियों को मैं विधानसभा नहीं जाऊंगा।
Bihar विधानसभा में मिली शराब की बोतलें, VIDEO जारी कर ...
Bihar विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस दौरान विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें (Liquor bottles) बरामद की गयी है। बताते चलें कि बिहार में सरकार की तरफ से शराबबंदी को लेकर कई दावें किए जाते रहे हैं। ऐसे में विधानसभा के परिसर में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गयी है।
Shivanand Tiwari का तंज- Bihar की आधी आबादी गरीब, पटना में...
राष्ट्रीय जनता दल नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है।
NITI Aayog की रिपोर्ट पर Tejashwi Yadav ने Bihar सरकार को...
Bihar के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता Tejashwi Yadav ने NITI Aayog की रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर निशाना साधा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा, ''16 साल बेमिसाल नहीं बदहाल 16 साल रहे हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री ने देखा है या नहीं। इस साल भी नीति आयोग के कई सूचकांक में बिहार पीछे से पहले नंबर पर है। जो व्यक्ति रिपोर्ट कार्ड पढ़ेगा ही नहीं वो क्या काम करेगा।'' बता दें कि नीति आयोग की मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स में यह जानकारी दी गई है कि बिहार की 50 फ़ीसदी से अधिक आबादी गरीब है।
Sushil Modi ने कहा NITI Aayog की रैंकिंग का आधार बदले,...
Sushil Modi अपने बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि NITI Aayog की रैंकिंग का आधार बदलना चाहिए। उनके बयान के बाद से सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि सिर्फ NITI Aayog की रैंकिंग का आधार ही न बदले बल्कि बिहार का नाम ही केरल कर देना चाहिए।
Shivanand Tiwari का Nitish Kumar पर निशाना, कहा- सत्ता का मद...
राष्ट्रीय जनता दल नेता शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सत्ता का मद हो गया है जो कि शराब और अफीम जैसी चीजों के मद से भी बढ़कर है। फेसबुक पर उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, 'महाभारत कहता है कि सत्ता के मद जैसा अन्य कोई मद नहीं होता है। चाहे वह शराब का मद हो या अफीम का। कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों तथा पदाधिकारियों सहित सरकार के कर्मचारियों को शपथ दिलवायी कि न तो शराब न पिएंगे न पीने देंगे। पता नहीं इस शपथ समारोह में नीतीश कुमार के वह मंत्री शामिल थे या नहीं जिनके परिवार द्वारा संचालित विद्यालय के हाते से एक ट्रक शराब पकड़ा गया था लेकिन उनके परिवार के एक सदस्य के नामजद होने के बावजूद उनका बाल तक बांका नहीं हुआ।'
RJD कार्यालय में दिखा लालू यादव का ‘पुराना रंग’, देखें PHOTO
RJD नेता लालू यादव (Lalu Yadav) अब धीरे-धीरे स्वस्थ्य हो रहे हैं। पटना में बुधवार को वो राजद कार्यालय पहुंचे। लालू प्रसाद के पटना...
Bihar: Police ने दंगाई मानकर किया गिरफ्तार, Judge ने प्रतिभा देखकर...
Bihar एक तरफ तो अपराध के लिए कुख्यात है, वहीं दूसरी ओर प्रतिभाशली और मेहनती छात्रों के लिए विख्यात भी है। हर साल बिहार के छात्र यूपीएससी, इंजीनियरिंग, मेडिकल की परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा हर साल मनवाते हैं।
जीप ड्राइव करते नजर आए Lalu Yadav, कहा- इस संसार में...
Bihar:राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) धीरे-धीरे स्वस्थ्य हो रहे हैं। पटना में वो जीप चलाते नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास से वो जीप चलाते हुए राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक गए। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
Lalu Prasad Yadav सीबीआई कोर्ट के सामने हुए पेश, चारा घोटाला...
Lalu Prasad Yadav आज सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए। चारा घोटाला मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को पटना सीबीआई कोर्ट में होगी। कोर्ट को वकील सुधीर सिन्हा ने जानकारी दी कि सीबीआई को निर्देश दिया गया है कि वह 30 नवंबर को गवाह पेश करे।












