श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya Rajapaksa को अरेस्ट करने की मांग, जानें क्या है पूरा मामला?

0
355
Gotabaya Rajapaksa
Gotabaya Rajapaksa

Gotabaya Rajapaksa: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफा देने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के एक मानवाधिकार समूह ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि बीते दिनों श्रीलंका में बिगड़ते हालातों के बीच पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका से भागकर सिंगापुर में चले गए थे। अब सिंगापुर में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी अनुसार मानवाधिकार समूह ने गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Gotabaya Rajapaksa को युद्ध का नायक माना जाता था?

दरअसल, गोटाबाया राजपक्षे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संगठन का कहना है कि श्रीलंका में दशकों तक चले गृहयुद्ध में राजपक्षे की भूमिका उस दौरान युद्ध अपराधी की थी। श्रीलंका में लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के विरुद्ध दशकों तक चले युद्ध में गोटाबाया को युद्ध का नायक माना जाता था। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका के ‘इंटरनेशनल ट्रुथ एंड जस्टिस प्रोजेक्ट’ (आईटीजेपी) के वकीलों ने सिंगापुर के महान्यायवादी को एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करवाते हुए उन्होंने कहा कि वह मानवाधिकारों के हनन के दोषी है और जल्द ही उन्हें अरेस्ट किया जाए।

Gotabaya Rajapaksa
Gotabaya Rajapaksa

राजपक्षे को सिंहली समुदाय के लोग नायक की तरह पूजते हैं

श्रीलंका में लगभग 30 साल तक चले गृह युद्ध को खत्म करने का श्रेय गोटाबाया राजपक्षे को ही जाता है। राजपक्षे को श्रीलंका का सिंहली समुदाय किसी नायक की तरह पूजता था। बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका सेना के प्रमुख रह चुके हैं। राजपक्षे का परिवार श्रीलंका की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here