Yogi Cabinet: यूपी के CM Yogi Adityanath ने रखा गृह और सुरक्षा मंत्रालय अपने पास, डिप्टी सीएम मौर्य को मिली ग्रामीण विकास की कमान; देखें पूरी लिस्ट

शुक्रवार 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने खचाखच भरे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

0
361
Yogi Cabinet
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभागों का बटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को अपने पास रखा है। वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है जबकि पीडब्ल्यूडी मंत्रालय जितिन प्रसाद को दिया गया है। पीएम मोदी के बेहद करीबी मशहूर प्रमुख नेता एके शर्मा को नगर विकास और बिजली मंत्रालय मिला है।

Yogi Government Cabinet Expansion
CM Yogi Adityanath

Yogi Cabinet: मंत्रियों और उनके विभागों की पूरी सूची यहां देखें:

  • गृह मंत्रालय सहित कई अहम मंत्रालय: योगी आदित्यनाथ
  • स्वास्थ्य मंत्रालय: बृजेश पाठक
  • ग्रामीण विकास विभाग: केशव प्रसाद मौर्य
  • पीडब्ल्यूडी: जितिन प्रसाद
  • जल संसाधन: स्वतंत्रदेव सिंह
  • नगर विकास और बिजली मंत्रालय: एके शर्मा
  • पर्यटन और संस्कृति: जयवीर सिंह
  • पशुपालन और डेयरी: धर्मपाल सिंह
yogi cabinet
  • औद्योगिक विकास: नंद गोपाल गुप्ता
  • श्रम मंत्रालय: अनिल राजभरी
  • वित्त मंत्रालय: सुरेश कुमार खन्ना
  • कृषि विभाग: सूर्य प्रताप शाही
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय: बेबी रानी मौर्य
  • विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग: योगेंद्र उपाध्याय
  • युवा विकास मंत्रालय: गिरीश चंद्र यादव
  • आयुष मंत्रालय (MoS): दयाशंकर मिश्रा
  • संसदीय कार्य मंत्रालय: मयंकेश्वर सिंह

Yogi Cabinet: मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद को मिली अल्पसंख्यक विभाग

बता दें कि अन्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह बेसिक शिक्षा का जिम्मा संभालेंगे जबकि दया शंकर सिंह को परिवहन मिलेगा। गौरतलब है कि MoS रैंक के एकमात्र मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी को वक्फ और हज विभागों के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आवंटित किया गया है। सिख मंत्री बलदेव सिंह औलख को कृषि और कृषि शिक्षा मिली।

बताते चलें कि शुक्रवार 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने खचाखच भरे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 52 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here