Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिनों तक भूल कर भी न करें ये काम, वरना माता को मनाना हो जाएगा कठिन

0
438
Navratri 2022
Navratri 2022

Navratri 2022: इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सब उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इन पूरे नौ दिनों तक मां अपने भक्तों के घर में ही वास करती हैं। भक्त व्रत रखकर मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इन व्रतधारियों को कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। व्रत के समय सभी को खास तौर पर सावधानी रखनी होती है। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिनसे आपको पूरे नौ दिनों तक परहेज करना होगा।

Navratri 2022: इन कामों को करने से बचें

Kalash Sthapana 1

Navratri 2022: कई घरों में अखंड ज्योत जलाई जाती है तो ऐसे में कलश को स्थापित करने के बाद अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है। हर समय घर में किसी न किसी का रहना आवश्यक होता है। अखंड ज्योत को बुझने से पहले ही ठीक तरह से जला देना चाहिए। यदि आपका दीपक बुझने लगे तो उसके बुझने से पहले दूसरा दीपक जला कर उसको ठीक कर सकते हैं।

hair cut

Navratri 2022: नवरात्र को नौ दिनों तक व्रतधारियों के साथ-साथ उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बाल नहीं कटवाने चाहिए। इस समय बच्चों का मुंडन भी नहीं करवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से माता नाराज हो जाती हैं।

onion

Navratri 2022: नवरात्र में नौ दिन घर के किसी भी भोजन में लहसुन और प्याज नहीं डालना चाहिए। लहसुन और प्याज से बनी किसी भी तरह के खान-पान का सेवन करने से बचें। कहते हैं कि, ये मांसाहारी आहार हैं।

Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिनों तक काले रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। वहीं, कोशिश करनी चाहिए की किसी भी स्थिति में नौ दिनों तक सिलाई कढ़ाई न की जाए।

EFvEoh UwAEXXUM?format=jpg&name=large

Navratri 2022: इस समय सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। गंदे कपड़े पहनकर पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। यदि आप शौच जाते हैं तो मंदिर में जाने से पहले दोबारा नहाना चाहिए। वहीं, शाम की आरती से पहले भी नहाकर कपड़े बदलने चाहिए।

sharirik

Navratri 2022: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है। इस समय ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

benifits ll

Navratri 2022: नवरात्र के नौ दिनों तक मांस-मछली बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसे हाथ भी नहीं लगाना चाहिए। साथ ही मांस-मछली वाले बर्तन को अलग कर देना चाहिए।

navratr

Navratri 2022: नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को चमड़े की बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

nails

Navratri 2022: नवरात्रि शुरू होने से पहले ही नाखून काट लेने चाहिए। नवरात्रि शुरू होने के बाद पूरे नौ दिनों तक नाखून नहीं काटना चाहिए।

Navratr 3

Navratri 2022: यदि आप नौ दिन का व्रत रख रहे हैं तो खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने में कुट्टू का आटा, समक के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना की खिचड़ी और सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन कोशिश करना चाहिए कि सेंधा नमक का सेवन भी एक ही बार किया जाए।

संबंधित खबरें:

Navratri 2022: जानिए चैत्र नवरात्रि के घटस्थापना का शुभ मुहूर्त; इस साल है पूरे नौ दिन की नवरात्रि, जानें किस दिन करना होगा देवी के किस रूप को प्रसन्न

Papmochani Ekadashi 2022: इस व्रत को करने से दूर हो जाते हैं सभी पाप, जानिए पापमोचनी एकादशी व्रत में पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here