UP Budget 2023: यूपी में 7 लाख करोड़ से ज्यादा का पेश हो सकता है बजट, जानें इस बार क्या रहेगा खास?

0
73
UP Budget 2023
UP Budget 2023

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) आज अपना बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) आज सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। योगी सरकार-2 का यह दूसरा बजट है। 

UP Budget 2023: 7 लाख करोड़ का पेश होगा बजट!

रिपोर्ट की मानें तो इस बार सरकार करीब 7 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश होगा। इस बजट में महिलाओं युवा सशक्तिकरण, किसानों के साथ-साथ नई अवस्थापना और विकास परियोजनाओं पर जोर रहेगा। बता दें कि इससे पहले यूपी सरकार का पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपए का था।

UP Budget 2023
UP Budget 2023

योगी आदित्यनाथ सरकार विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश करने जा रही है। 20 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद का संयुक्त अधिवेशन आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार इस बजट में सरकार का मुख्‍य फोकस शिक्षा पर रहेगा।लोकसभा की 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश के इस बजट में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की झलक देखने की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here