देश भर में त्यौहारों का सीजन चल रहा है। दशहरा कल बीता और अब दिवाली आने वाली है। दीवाली में लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं और इस वजह से इस समय सोने की बिक्री बढ़ जाती है। लेकिन इस दौरान इसकी तस्करी भी बिक्री बढ़ जाती है और तस्कर विदेशों से सोना लाकर भारतीय बजारों में अवैध रूप से बेचते हैं।

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग से बचने के लिए ये तस्कर कई अजीबो-गरीब हथकंडे अपनाते हैं। रविवार को ऐसा ही एक तस्कर चेन्नई एयरपोर्ट के पास पकड़ा गया, जिसने करीब 13 लाख का सोना अपने पैंट में मलद्वार में छिपा के रखा था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस और चेन्नई कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उक्त शख्स के पास से सोना बरामद किया।

यह यात्री ‘फ्लाई एमिरेट्स’ के विमान से दुबई से आ रहा था। अधिकारियों ने युवक के पास से चार छड़े बरामद की है। इसके अलावा उसके पास से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और अवैध गुटखे के 2000 पाउच भी बरामद किए गए है। यात्री ने यह सभी चीजें अजीबो-गरीब तरीके से अपने मलद्वार में छिपा रखी थी। युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले कल शनिवार को भी कस्टम अधिकारियों ने चेन्नई एयरपोर्ट से 12 लाख की कीमत का 409 ग्राम सोना जब्त किया था। बहरीन से आए तस्कर ने सोने को अपनी पैंट की जेब में छिपाकर रखा था।

इसके अलावा 27 सितंबर को भी एक महिला यात्री के पास से 9 लाख की कीमत का करीब 300 ग्राम सोना बरामद किया गया था। यह महिला यात्री मलेशिया से आ रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here