Rajasthan Day 2022: राजस्थान नाम का क्या अर्थ है? जानें 73 साल पहले बने राजस्थान का इतिहास

राजस्थान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की अनूठी संस्कृति को दर्शना और लोगों को राजस्थान की विरासत के बारे में जागरूक करना है।

0
287
Rajasthan Day 2022
Rajasthan Day 2022

Rajasthan Day 2022: आज 30 मार्च को राजस्थान का 72वां स्थापना दिवस (Rajasthan Day) मनाया जा रहा है। इस दिन राजस्थान की स्थापना हुई थी। इस दिन राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति और बलिदान को नमन किया जाता है। साल 1949 में आज ही के दिन 22 रियासतों को मिलाकर राजस्थान बनाया गया था। राजस्थान की राजधानी जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था। हर साल आज के दिन राजस्थान में कई उत्सवों का आयोजन होता है जिनमें राजस्थान की अनूठी संस्कृति का दर्शन होता है।

Rajasthan Day 2022
Rajasthan Day 2022

Rajasthan Day 2022: राजस्थान नाम का अर्थ

राजस्थान को राजाओं की भूमि के रूप से जाना जाता है। राजस्थान का अर्थ ही “राजाओं का स्थान” है। बता दें कि राजस्थान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से घिरा हुआ है।

Rajasthan Day 2022
Rajasthan Day 2022

राजस्थान दिवस का उद्देश्य

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की अनूठी संस्कृति को दर्शना और लोगों को राजस्थान की विरासत के बारे में जागरूक करना, साथ ही इसके महत्व को बताना है और हमेशा इसकी विरासत को बचाए रखना है। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था। पूरे राजपूताना में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। इन सभी रियासतों के एकीकरण के बाद 30 मार्च 1949 को राजस्थान बना।

Rajasthan Day 2022
Rajasthan Day 2022

राजस्थान के प्रथम शासक चाहमान के राजा वासुदेव थे। यह क्षेत्र मत्स्य राज्य के नाम से जाना जाता है। जयपुर को गुलाबी नगरी का शहर भी कहा जाता है। इस दिन राजस्थान का लोक नृत्य ‘घूमर’ का आयोजन किया जाता है।

Rajasthan Day 2022
Rajasthan Day 2022

राजस्थान में लोक नृत्यों के कई रूप है, जो आकर्षक, निपुण एवं मजेदार है। पूरे विश्व में राजस्थानी लोक नृत्य लोकप्रिय है। उदयपुर से घूमर नृत्य एवं जैसलमेर के कालबेलियानृत्य ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

Rajasthan Day 2022
Rajasthan Day 2022

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here