मुंबई में धर्म परिवर्तन का खेल!, मॉडल ने Modelling Agency के मालिक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

0
55
Maharastra News
Maharastra News

Maharastra News: महाराष्ट्र के मुबंई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मॉडल ने तनवीर अख्तर नाम के एक शख्स पर धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तनवीर उन्हें कुछ समय से परेशान कर रहा है और ब्लैकमेल करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है।

Maharastra News
Maharastra News

मुंबई की मॉडल वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आईं थी। वहां उन्हें यश ने उन्हें नौकरी पर रखा था। लेकिन कुछ महीने बाद उसे पता चला कि जिस शख्स को वह यश समझ रही थी वह कोई और है। उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है।

Maharastra News: मॉडल ने लगाए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

मॉडल का आरोप है कि तनवीर अख्तर ने धीरे-धीरे उससे करीबियां बढ़ाई और एक दिन कुछ दवा दी जिसे खाकर वह बेहोश हो गई। जिसका फायदा उठाकर तनवीर ने मॉडल की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ली। इसी के आधार पर वह मॉडल पर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस बात कि जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मॉडल का आरोप है कि तनवीर के खिलाफ शिकायत नहीं करने के लिए तनवीर ने उसे पैसों का भी लालच दिया था। इसके बाद उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा मॉडल ने बताया कि कुछ दिनों पहले तनवीर रांची से मुंबई पहुचा। उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की।

Maharastra News: जानकारी के मुताबिक वह पहली लड़की नहीं है जिसके साथ यह हुआ है। तनवीर ने ऐसा कई लड़कियों के साथ किया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि यह मामला झारखंड का है इसलिए इसे झारखंड पुलिस के पास भेज दिया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस इस मामले में लव जिहाद के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने तनवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376(2),376(N),328,506,504 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

संबंधित खबरें…

High Heels पहनने में होती है दिक्कत, इन टिप्‍स की मदद से जानिए कैसे कैरी कर सकतीं हैं हील्‍स

पहलवानों के समर्थन में आया यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग, WFI को दिया 45 दिनों का अल्टीमेटम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here