Maharashtra: Honey Trap कॉल सेंटर का भंडाफोड़, Nigerian नागरिक सहित 5 गिरफ्तार

0
520
Fraud Case In Mumbai
Fraud Case In Mumbai

Maharashtra: Mumbai की उत्तर प्रादेशिक विभाग सायबर क्राइम ब्रांच ने 3 नाइजीरियन (Nigerian) नागरिक सहित 2 भारतीय नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लोगों को महंगे गिफ्ट भेजकर कैश करवाने के नाम पर उनसे लाखों ऐंठ लेते थे। Mumbai के मामले में नाइजीरियन ने Facebook पर डॉक्टर की प्रोफाइल बनाकर एक डॉक्टर महिला को निशाना बनाया है। उसे यूरो डॉलर और गिफ्ट भेजकर कैश करवाने के नाम पर उसके साथ करीब 14 लाख की धोखाधड़ी की है।

महिला डॉक्टर की फेसबुक पर हुई दोस्‍ती

दरसअल कुछ दिन पहले उत्तर विभाग के साइबर सेल में एक 39 वर्ष की महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि फेसबुक पर दोस्ती कर एक विदेशी डॉक्टर ने उसे गिफ्ट कैश इन कराने के नाम पर 14 लाख का चूना लगा दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है और विदेश में काउंसिलिंग के लिए उसे कुछ डॉक्टर्स की तलाश थी। फेसबुक पर डॉक्टर का रिक्वेस्ट आने पर उसने स्वीकार कर लिया था। कुछ दिन बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। आरोपी आयुर्वेदिक दवा का डॉक्टर बनकर सोशल मीडिया पर मारको लेविन लुकस के नाम से अकाउंट चलाता था। उसने महिला डॉक्टर को चूना लगाने के लिए 85 हजार यूरो डॉलर और कुछ महंगे गिफ्ट उसे भेजने की बात की थी। दूसरे दिन दिल्ली से एक महिला ने कस्टम अधिकारी बनकर डॉक्टर महिला को गिफ्ट लेने के लिए कॉल किया था और उसके बदले महिला को कस्टम चार्ज, टैक्स चार्ज, यूरो एक्सचेंज चार्ज के नाम पर करीब साढ़े 13 लाख की मांग की थी। महिला डॉक्टर ने उसके बताये गए एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए थे। जब यह लोग बार-बार महिला डॉक्टर से पैसों की मांग करने लगे तब तंग आकर उसने साइबर पुलिस से शिकायत की।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

महिला की शिकायत पर साइबर सेल की सीनियर पीआई सरला वसावे के मार्गदर्शन में एपीआई सरिता कदम की जांच टीम ने दिल्ली से 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह गिरफ्तारी एक कॉल सेंटर के जरिये हुई जहां से फर्जी कस्टम अधिकारी और इनकम अधिकारी बनकर लोगों को गिफ्ट छुड़ाने के नाम पर पैसे लिये जाते थे। साथ ही लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर बलैकमेल करते थे।

फिलहाल सायबर पुलिस ने इनके पास से 25 मोबाइल फ़ोन, 1 टैब, 4 लैपटॉप, अलग-अलग बैंकों के 10 डेबिट कार्ड, अलग-अलग बैंकों की 12 चेकबुक, एक पासबुक और रॉयल इंटरनेशनल प्रोप्राइटर का स्टाम्प ज़ब्त किया है। पुलिस इन लोगों के अन्य कारनामों की जांच में भी जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra के Amravati में भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जिले में धारा 144 लागू

Maharashtra Congress अध्यक्ष Nana Patole बोले- Devendra Fadnavis और Nawab Malik द्वारा लगाए गए आरोपों की हो जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here