पहली चुनावी गारंटी पर कर्नाटक कांग्रेस ने लगाई मुहर… शक्ति योजना के तहत महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा

Karnataka: कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की ओर से चुनावों में की गई पांच गारंटियों में से एक ‘शक्ति’ योजना लागू कर दी गई है। इसी के साथ अब प्रदेश में महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं।

0
27
Karnataka: free bus service
Karnataka: free bus service

Karnataka: कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की ओर से चुनावों में की गई पांच गारंटियों में से एक ‘शक्ति’ योजना लागू कर दी गई है। इसी के साथ अब प्रदेश में महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं। अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है कि इस मुफ्त यात्रा सुविधा से 41.8 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

FotoJet 3

बता दें, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त अपने घोषणापत्र में BMTC बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। सीएम सिद्धारमैया ने यहां विधानसौध से एक कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत कर दी है। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी भी मौजूद रहे। यहां शक्ति योजना के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया और प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को शक्ति स्मार्ट कार्ड जारी किए गए। इसका लाभ प्रदेश की महिलाओं और छात्राओं को मिलेगा।

Karnataka: कैसे आवेदन कर सकती हैं महिलाएं?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं सरकारी पोर्टल ‘सेवा सिंधु’ पर रजिस्ट्रेशन कराकर अप्लाई कर सकती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जिले के प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिले में इस योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने कहा है कि इस योजना से गरीब व निम्न मध्यम वर्ग की कामकाजी महिलाओं का यात्रा किराया खर्च घटेगा और इस बचत का उपयोग वे घरेलू खर्च में कर सकती हैं।

अन्य प्रदेशों में भी लागू करेंगे कर्नाटक मॉडल -प्रियंका गांधी

इस योजना को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, “कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा योजना की शुरुआत कर बहनों के हाथ में शक्ति दी है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनते ही जनता को दी गई गारंटियों को लागू करती है। महिलाओं के हाथ में शक्ति देने का कर्नाटका मॉडल हम बाकी प्रदेशों में भी लागू करेंगे।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here