दिल्ली: बंद पड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू करने में जुटी सरकार, ITO बैराज के गेट खोलने की भी कोशिश जारी

0
72
INDIA Allience top news
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह कहा कि यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया गया। इसके बाद मशीनें सुखायेंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पायेंगे।

इससे पहले शुक्रवार शाम ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर शुरू कर दिया गया। दिल्ली सीएम ने शुक्रवार शाम कहा कि ITO बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार सँभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इन गेट के खुलने से पानी का बहाव दिल्ली से आगे की तरफ़ तेज़ी से बढ़ पाएगा। क़रीब 20 घंटों की बिना रुके मेहनत के बाद, ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल दिया गया। गोताखोर टीम ने पानी के नीचे से सिल्ट कंप्रेसर द्वारा निकाली, फिर हाईड्रा क्रेन से गेट को खींचा गया। जल्द ही पाँचों गेट खोल दिए जाएँगे।

आपको बता दें कि रिकॉर्ड बारिश के बाद दिल्ली भीषण बाढ़ से जूझ रही है और हरियाणा में हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना में जल स्तर बढ़ गया है, मौसम कार्यालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में और बारिश की भविष्यवाणी की है। कल भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में अधिक बारिश होने की स्थिति में बारिश का पानी ओवरफ्लो हो सकता है और बाहर निकलने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। जलभराव से स्थिति और खराब हो सकती है।

45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी से होकर बहने वाली यमुना आज सुबह 207.68 मीटर तक नीचे आ गई, जबकि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में नदी 208.66 मीटर तक पहुंच गई थी, जो 1978 में 207.49 मीटर की पिछली ऊंचाई को पार कर गई थी।

आईटीओ और राजघाट सहित मध्य दिल्ली के प्रमुख इलाकों के पानी में डूब जाने के कारण सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया है। हनुमान मंदिर के बाहर की सड़क, यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, सिविल लाइंस में भी भारी जलभराव है। बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट और निगम बोध घाट सहित दिल्ली के कुछ श्मशान घाटों तक भी पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here