शादी से इनकार पर युवती का किया कत्ल, रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

0
99
Delhi
Delhi

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने फिर एक बार महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां एक लड़की पर रॉड से हमला किया गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप भी कॉलेज के एक छात्र पर लगा है।

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया और लड़की के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया का रहने वाला है।

Delhi: लड़की की उम्र 25 साल के आस-पास

पुलिस के मुताबिक, लड़की की उम्र 25 साल के आस पास है। एक अफसर ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की के सिर से खून बह रहा था। शव के पास से ही एक लोहे की रॉड मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रॉड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

कॉलेज की छात्रा थी मृतका

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

“खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते” -DCW चीफ स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की प्रमख स्वाति मालीवाल ने कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। आज दो घटनाएं हुईं- डाबरी में एक लड़की को गोली मार दी गई और दूसरी घटना अरबिंदो कॉलेज के पास हुई जहां एक अन्य महिला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बैठक बुलाई जाए। डीसीडब्ल्यू इन घटनाओं का संज्ञान ले रहा है और हम इसके लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here