उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए और घोषणाएं भी की हैं। घोषणाओं के साथ सीएम योगी ने जमकर विरोधियों की क्लास लगाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर लोग महिलाओं के उत्थान की बात करते  वहीं दूसरी तरफ महिलाओं और बच्चों को प्रताड़ित करने वाले तालिबान का समर्थन करते हैं। सीएम ने प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन देने का वादा किया है। साथ ही सीएम ने कहा कि, माफियाओं की जो जमीन जब्त की गई है वहां पर अब गरीबों का बसेरा होगा। उनके लिए मकान तैयार किए जाएंगे।

विधानसभा से सीएम योगी ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए कहा कि, भारत डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है। सभी के हाथ में स्मार्टफोन है। अब यूपी के युवाओं के हाथ में भी फोन होगा। सरकार 1 करोड़ नौजवानों को स्मार्टफोन और टैबलेट मुहैया कराएगी। इसमें स्नातक, परास्नातक, तकनीकी और डिप्लोमा के नौजवानों को जोड़ा जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता मेरे परिवार समान है। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम ने आगे कहा भू-माफियाओं से ₹1,500 करोड़ की अवैध सम्पत्ति जब्त करने के साथ जो ध्वस्त की गई है उस पर गरीब जनता का बसेरा होगा। भू-माफियाओं ने जहां कब्जे से हवेली खड़ी की थी, वहां अब गरीबों के लिए आवास बनेंगे।

तालिबान का समर्थन करने वाले विपक्षी पार्टियों को भी सीएम योगी ने आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, जो लोग महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं वही लोग अब बच्चों और महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है राज्य में कुछ लोग बड़ी ही बेशर्मी से उसका समर्थन कर रहे हैं।

सीएम योगी ने राम का विरोध करने वालों को भी विधानसभा में आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग राम नगरी में झांकते तक नहीं थे आज वे राम राम चिल्ला रहें हैं। राम हमारें है। गंगा मैया की कृपा प्रदेश पर बरसती है। भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। देश की स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश रहा। पर्यटन के क्षेत्र में चौथे-पांचवें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में अव्वल है।

सीएम योगी ने विधानसभा से अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई है। उन्होंने कहा कि, हमने युवाओं को रोजगार/नौकरी दी हैं। उनके स्वावलंबन के लिए प्रदेश का परसेप्शन अच्छा किया है। अब प्रदेश का युवा कहीं भी जाएगा तो गर्व से कहेगा कि हम उत्तर प्रदेश के वासी हैं। सीएम ने आगे कहा, वर्ष 2015-16 में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में उत्तर प्रदेश 16वें स्थान पर था। आज प्रदेश ‘व्यवसाय की सुगमता’ श्रेणी में दूसरे स्थान पर आ गया है। वहीं पिछले 05 वर्ष के दौरान प्रदेश के अंदर बजट का दायरा लगभग दोगुना हुआ है। आज हम बजट के दायरे को लगभग ₹06 लाख करोड़ तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। राज्य में हमने किसी की जाति, क्षेत्र, मत और मजहब नहीं देखा, बल्कि गरीबों के हित में कार्य किए। मार्च, 2017 से अक्टूबर 2019 तक 2.61 करोड़ शौचालय बनवाए गए।

सीएम योगी ने विधासभा में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्तमान में राज्य सरकार 40 लाख आवास मुहैया करा चुकी है। उत्तर प्रदेश वर्ष 2015-16 में आबादी में अव्वल और अर्थव्यवस्था में छठवें नंबर पर था। विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान किए गए परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर को मिला नए साल का तोहफा, प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय गुरू गोरक्षनाथ के नाम

योगी आवास के बाहर सेल्फी लेने पर हो सकती है जेल, अखिलेश यादव ने कसा तंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here