सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अधेड़ आदमी सड़क किनारे डोसा बना रहा है। उसके चारों तरफ भीड़ डोसे का इंतजार कर रही है। डोसा बनाने वाला आदमी मशीन की तरह काम कर रहा है। वह इतनी तेजी से डोसा बना रहा है मानो कोई रोबोट हो। वह एक तरफ डोसा बना रहा है दूसरी तरफ इंतजार कर रही भीड़ को परोस भी रहा है।

इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने डोसे वाले को रोबोट बताया है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “इस सज्जन व्यक्ति की वजह से इनके सामने रोबोट भी अनप्रोडक्टिव और धीमा नजर आता है। मैं उसे देखकर थक गया हूं … और भूख लगी है।” उनके इस विडियो को अबतक 25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

आनंद महिंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने ट्विटर हैंडल पर दुनिया भर से अलग अलग वीडियो शेयर करते रहते हैं। हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से डोसे वाले का वीडियो शेयर किया जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो को 25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इसका व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक शख्स बहुत तेजी से डोसा बना रहा है। महिंद्रा इस इंसान की स्पीड देखकर हैरान रह गए और उसकी तुलना रोबोट से कर दी।

यह भी पढ़ें:

आनंद महिंद्रा ने अदार पूनावाला को किया सलाम, कहा “जोखिम उठाना ही बिजनेस का मौलिक लक्षण है।”

आनंद महिंद्रा ने अदार पूनावाला को किया सलाम, कहा “जोखिम उठाना ही बिजनेस का मौलिक लक्षण है।”

डोसे वाले वीडियो पर 729 लोग कमेंट कर चुके हैं। 30 हजार लोगों ने पसंद किया है और 2.7 हजार लोगों  रीट्वीट किया है। डोसा बनाने की इस स्पीड को देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। गजब बात यह है क बनाने के साथ वह तेजी से परोस भी रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here