CM Nitish Kumar: समलैंगिकता का विरोध करते हुए नीतीश कुमार ने कहा- ”लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो बच्चे कैसे होंगे”

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में महिला छात्रावास के शुभारंभ के दौरान समलैंगकिता को लेकर बयान दिया। नीतीश ने समलैंगिकता पर तंज कसते हुए सवाल किया कि जब लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो क्या कोई बच्चा पैदा होगा?

0
179
11 Children Hostage in Kashmir: बिहार के 11 बच्चे कश्मीर में बनाए बंधक, बिहार सरकार ने छुड़ाने के लिए भेजी टीम

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में महिला छात्रावास के शुभारंभ के दौरान समलैंगकिता को लेकर बयान दिया। नीतीश ने समलैंगिकता पर तंज कसते हुए सवाल किया कि जब लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो क्या कोई बच्चा पैदा होगा? नीतीश कुमार के इस बयान से साफ है कि वो समलैंगिकता के पक्षधर नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के मगध महिला कॉलेज में बने नए छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

CM Nitish Kumar: समलैंगिकता का विरोध करते हुए नीतीश कुमार ने कहा-लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो बच्चे कैसे होंगे
CM Nitish Kumar

छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘अरे शादी होगी तभी ना बाल-बच्चा होगा, हम या कोई भी यहां पर,मां है तभी ना पैदा हुए हैं, क्या मां के बिना पैदा हुए, स्त्री के बिना पैदा हुए, लड़का-लड़का शादी कर लेगा तो कोई पैदा होगा ? शादी करते हैं तो बाल बच्चा पैदा होता है’।

CM Nitish Kumar: सीएम ने अपने कॉलेज के दिनों का जिक्र किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों को भी याद किया और लड़कियों से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सुनाई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तो उस दौरान उनके कॉलेज में एक भी छात्रा नहीं थी।

CM Nitish Kumar: समलैंगिकता का विरोध करते हुए नीतीश कुमार ने कहा-लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो बच्चे कैसे होंगे
CM Nitish Kumar

सीएम ने आगे कहा, उनके इंजीनियरिंग कॉलेज में हालत ऐसे थे कि अगर कभी किसी दिन कोई महिला कॉलेज में आ जाती थी तो सारे छात्र उसी महिला को देखने लगते थे। नीतीश कुमार ने कहा कि जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तब और अब के समय में काफी बदलाव आ गया है क्योंकि आज के दिन लड़कियां ज्यादा संख्या में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करती हैं।

CM Nitish Kumar: समलैंगिकता का विरोध करते हुए नीतीश कुमार ने कहा-लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो बच्चे कैसे होंगे
CM Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों की यह कहानी जब छात्राओं के बीच सुनाई तो जमकर तालियां बजी और लड़कियां भी मुस्कुराती हुई नजर आई।

संबंधित खबरें:

CM Nitish Kumar: बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा- अगले 72 घंटे पटना से बाहर न जाएं विधायक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here