पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को किया बर्खास्त, ठेके के लिए कमीशन मांगने का लगा था आरोप

0
191
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, विजय सिंगला पर ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन लेने का आरोप लगा है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि विजय सिंगला ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। बर्खास्त होने के तुरंत Anti-Corruption Bureau भी एक्शन में आ गई है और विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Screenshot 2022 05 24 151545

CM Bhagwant Mann ने तुरंत लिया फैसला

बताया जा रहा है कि विजय सिंगला पर कई दिनों से ठेके के अधिकारियों से 1% कमीशन लेने की शिकायत आ रही थी। मामले की जांच के बाद विजय सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते ही सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दिया और पंजाब पुलिस को निर्देश दिया कि सिंगला को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। विजय सिंगला पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में अपना एक डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। सिंगला पिछले 7 सालों से AAP से जुड़े थे।

Screenshot 2022 05 24 151609

विजय सिंगला ने कबूल किया अपराध

विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद सीएम Bhagwant Mann ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हम अपने मंत्रिमंडल में बिल्कुल भी भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं करेंगे। हम अपने लोगों सहित सभी को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा, “यह मामला पहले ही मेरे संज्ञान में आ चुका था, इसके बारे में न तो मीडिया को पता था और न ही विपक्ष को। अगर मैं चाहता तो इस मामले को अपने तक रख सकता था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं उनके (विजय सिंगला) के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा हूं और पंजाब पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दे रहा हूं। दरअसल, विजय सिंगला ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है।”

“भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को भी नहीं बख्शेंगे”

सीएम Bhagwant Mann ने कहा, “जब मैं गांव और कस्बों में जाया करता था तो वहां लोग इस उम्मीद से देखते थे कि कोई तो होगा जो भ्रष्टाचार को दूर करेगा। मैंने उन लोगों की आंखों में वो उम्मीद देखी है, अब मुझे जब मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है तो मैं उनके उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह रिश्वत और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे तभी मैंने उनसे वादा किया था कि हम इसी तरह इस सरकार को चलाएंगे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को भी नहीं बख्शेंगे।”

Screenshot 2022 05 24 151528

AAP में पहले भी मंत्री हुए हैं बर्खास्त

सीएम Bhagwant Mann ने कहा, “AAP सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस रखेगी। 2015 में भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने खाद्य और आपूर्ति मंत्री के रिश्वत मांगने के वीडियो वायरल होने के बाद उनको पद से बर्खास्त कर दिया था।

सीएम Bhagwant Mann द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “भगवंत आप पर हमें गर्व है। आपके इस फैसले से मेरी आंखों में आंसू आ गए। आज पूरे देश को AAP पर गर्व हो रहा होगा।” पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मंत्री को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इस फैसले से पंजाब के सभी मंत्रियों को एक कड़ा संदेश दे दिया गया है।

संबंधित खबरें:

Qutub Minar Hearing LIVE: कुतुब मीनार मामले में सुनवाई पूरी, 9 जून को आएगा फैसला, यहां पढ़ें सुनवाई के दौरान क्या कुछ हुआ…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here