UP News: देवरिया में बड़ा हादसा! दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, 3 लोगों की मौत

0
301
UP News
UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कई साल पुराना एक व्यवसायी का जर्जर मकान सोमवार भोर में गिर गया। घर में रहने वाले एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी बेटी सहित परिवार के 3 सदस्यों को मलबे से निकाला गया है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। जानकारी में सामनें आया है कि यह मकान काफी पुराना था। मकान में किराए का कमरा लेकर परिवार रह रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला है।

UP News: मलबे में दबे 3 लोग

देवरिया एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि जब  अंसारी रोड पर देर रात करीब 3 बजे एक पुराना घर ढह गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मकान का एक हिस्सा गिरने से ये हादसा हुआ है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और दमकल विभाग ने शव बरामद कर लिए हैं।
UP News
UP News

बता दें कि देवरिया में लगातार बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं। बीते दिनों रामपुर कारखाना इलाके में एक झोपड़ी गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here