UP News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

UP News: पीलीभीत में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इसमें एक मां और बेटी पर कुल्‍हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया गया।

0
352
UP News
UP News

UP News: पीलीभीत में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इसमें एक मां और बेटी पर कुल्‍हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया गया। पुलिस के अनुसार गांव के ही लोगों से ही उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रंजिशन दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। उसके बाद कुल्हाड़ी और धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव के लिए पहुंची महिला की पुत्री को भी दबंग लोगों ने पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

pilibhit police

UP News: घटना के दौरान मां-बेटी घर पर मौजूद थे

pilibhit police

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय मां और बेटी ही घर मे मौजूद थे, जबकि पति और बेटा काम पर गए हुए थे।मामला पूरनपुर कोतवाली इलाके के गांव कढैर चौरा का है। स्‍थानीय निवासी सुशीला देवी अपनी बेटी के साथ घर पर ही थी। महिला का पति और पुत्र काम पर गए थे।

आरोप है कि गांव के ही रहने वाले चुन्नीलाल से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल दबंग प्रवृति का है। उसके साथ गगन, कमला देवी, कल्पना सहित कई लोग घर में घुस गए। महिला की पिटाई करने लगे महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से घायल कर दिया।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here