Blast in Telangana: तेलंगाना में निजामाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां निजामाबाद के एक मार्केट में ब्लास्ट हुआ है। जानकारी अनुसार शनिवार को एक केमिकल से भरे हुए डिब्बे को जब हिलाया गया तो धमाका हो गया। धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाआ गया। साथ ही घायल को स्पताल ले जाया गया, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Blast in Telangana: सबूत इकट्ठा करने में जुटे अधिकारी
वन टाउन थाने के एसएचओ ने कहा कि, ‘हमें धमाके की सूचना मिली थी। घटना में घायल ने बताया कि धमाका तब हुआ जब उसने केमिकल के डिब्बे को हिलाया। दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और वह ठीक है।’ घटना रात 10 बजे की बताई जा रही है।
वहीं ब्लास्ट के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें पुलिस अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
बता दें कि इसके पहले ऐसी घटना हैदराबाद से समाने आई थी। यहां गोलीगुडा गोल मस्जिद के पास केमिकल ब्लास्ट हुआ था। यहां विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वहीं कई अन्य घायल हो गए थे।
संबंधित खबरें: