अमित शाह ने झारखंड दौरे पर हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, राज्य सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट

कार्यक्रम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेता मौजूद थे।

0
46
amit shah jharkhand visit
amit shah jharkhand visit

Amit Shah Jharkhand Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 4 फरवरी को झारखण्ड दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर धाम पहुंचकर पूजा व दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मैहर गार्डन पहुंच कर इफ्को के नैनो यूरिया कारखाने का शिलान्यास किया। बता दें कि यह 450 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। साथ ही विजय संकल्प रैली और रामकृष्ण मिशन स्कूल के शताब्दी समारोह में भी शामिल हुए।

Amit Shah Jharkhand Visit
Amit Shah Jharkhand Visit

बात दें कि यह देश का पांचवा नैनो यूरिया कारखाना होगा। इससे पूर्व पीएम मोदी ने गुजरात में देश का पहला नैनो यूरिया कारखाने का उद्घाटन किया था। अमित शाह का झारखंड का यह एक महीने में दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 6 जनवरी को रांची का दौरा किया था। 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

Amit Shah Jharkhand Visit
Amit Shah Jharkhand Visit

Amit Shah Jharkhand Visit: अमित शाह का हेमंत सरकार पर हमला

Amit Shah Jharkhand Visit: अमित शाह ने देवघर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेता मौजूद थे। देवघर में हुए विजयी संकल्प रैली में संबोधन के दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह दिन इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन चौरा-चौरी कांड हुआ था। साथ ही कहा कि नैनो यूरिया संयंत्र हमारे किसानों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काफी सहायता करेगी। शाह ने इफ्को को धन्यवाद देते हुए कहा कि 20 एकड़ में बन रहे इफ्को के तरल खाद संयंत्र से किसानों और प्रकृति को फायदा मिलेगा। उन्होंने इस वर्ष बजट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले का भी अपने संबोधन के दौरान जिक्र किया।

रैली में अमित शाह ने झारखण्ड सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं है तो वो यहां है। इसके अलावा उन्होंने झारखण्ड के दलित और आदिवासी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

यह भी पढ़ें..

4 फरवरी को झारखंड दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री Amit Shah, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

‘अंग्रेजों ने भारत छोड़ा लेकिन इतिहास उनके चश्मे से लिखा गया’- गृह मंत्री Amit Shah

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here