झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल! स्पेनिश महिला के बाद अब 21 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप

0
11

Jharkhand Gang Rape : झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ ही दिन पहले झारखंड से देश को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था, जिसमें भारत में घूमने आए स्पेनिश जोड़े को पहले पीटा गया और फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब झारखंड के पलामू जिले से भी गैंगरेप की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिश्रामपुर इलाके में सोमवार (5 मार्च, 2024) को एक ऑर्केस्ट्रा डांसर ने पुलिस स्टेशन में जाकर गैंग रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 21 वर्ष की है और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पेशे से वह एक ऑर्केस्ट्रा डांसर है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पलामू पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 3 लोगों पर गैंग रेप के आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि आरोपी और पीड़िता एक ही ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के लिए काम करते थे। पुलिस ने मामले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता 21 साल की है और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि पीड़िता को उसके ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के सह-कलाकारों ने नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसके साथ रेप किया।

वहीं, झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका जिले में हुए गैंग रेप मामले का सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया और राज्य सरकार से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाई कोर्ट ने डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के एसपी से जिले में हुए विदेशी जोड़े के साथ मारपीट और गैंग रेप के कथित मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। बता दें कि इस मामले में पीड़िता ने 7 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया था।

बता दें कि स्पेनिश जोड़े के साथ यह वारदात दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार (1 मार्च) को हुई। विदेशी पर्यटक महिला ने आरोप लागए हैं कि वह अपने पति के साथ एक तंबू (Tent) में थीं। महिला ने बताया था कि पहले उनके और उनके पति के साथ मारपीट हुई। फिर महिला के साथ कथित तौर पर गैंग रेप किया गया। 

Image Source : freeimages.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here