बेअदबी मामले और Ludhiana Blast पर बोले केजरीवाल- AAP की सरकार सारे Masterminds को सजा देगी

0
334
Assembly Election Result 2022
Assembly Election Result 2022

आगामी Punjab चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख Arvind Kejriwal एक बार फिर शुक्रवार को पंजाब पहुंचे। यहां पर केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ” एक फ़र्ज़ी पर्चा कर नकली बब्बर शेर बन नौटंकी कर रही है कांग्रेस सरकार! आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 6 महीने में नशा खत्म करेंगे।”

वहीं लुधियाना में हुए विस्‍फोट लेकर उन्‍होंने कहा, ”पिछले चुनाव के पहले भी बेअदबी, Bomb Blast हुआ लेकिन दोषियों को पकड़ा नहीं गया। इस चुनाव के पहले भी बेअदबी और ब्लास्ट हो रहे हैं। जो बेअदबी करने आते हैं वो मोहरा हैं, AAP की सरकार सारे Masterminds को सजा देगी।”

aap chief arvind kejriwal
Arvind Kejriwal

AAP ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्‍ट जारी की है। इस महीने की शुरुआत में AAP ने 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी और नवंबर में पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की थी।

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की तीसरी सूची में होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा, सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से सज्जन सिंह चीमा, अटारी से जसविंदर सिंह, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, बाबा बकाला से दलबीर सिंह टोंग, सतराना से कुलवंत सिंह बाजनगर, छबीवाल से हरमिंदर सिंह संधू, भुच्चो मंडी से मस्टर जगीर सिंह, खेमकरण से सरवन सिंह घुन व अन्य शामिल हैं।

aap

AAP के उम्मीदवारों की तीसरी सूची

  • सज्जन सिंह चीमा-सुल्तानपुर लोधी
  • प्राचार्य प्रेम कुमार-फिल्लौर
  • पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा-होशियारपुर
  • कुलदीप सिंह धालीवाल-अजनला
  • दलबीर सिंह तोंग-बाबा बकला
  • हरजोत सिंह बैंस-श्री आनंदपुर साहिब
  • जगदीप गोल्डी कम्बोज-जलालाबाद
  • सरवन सिंह घुन-खेमकरन
  • अशोक पप्पी पराशर-लुधियाना सेंट्रल
  • गुरप्रीत सिंह बनवाली-सरदुलगढ़
  • कुलवंत सिंह बाजीगर-शूतराना
  • हरमिंदर सिंह संधू-चब्बेवाल
  • संतोष कटारिया-बालाचौरी
  • अमृतपाल सिंह सुखानंद-बाघा पुराण
  • मास्टर जगसीर सिंह-भूचो मंडी
  • अमोलक सिंह-जैतू
  • डॉ बलबीर सिंह-पटियाला ग्रामीण


संबंधित खबरें: दिल्‍ली सरकार ने Omicron को लेकर कसी कमर, Arvind Kejriwal बोले- हमारी रोजाना 3 लाख टेस्ट करने की क्षमता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here