ट्विटर पर कांग्रेस और बबीता फोगाट के बीच छिड़ी जुबानी जंग, कहा- देश की औरतों से…

0
187
Wrestlers protest
Wrestlers protest

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इसमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया समेत देश के कई पहलवान शामिल हैं। इस धरने के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा भी पहुंची थी। इससे पूर्व राजनेताओं के पहलवानों के धरने में पहुंचने को लेकर विनेश फोगाट और बहन बबीता फोगाट के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग देखने को मिली थी। जिसके बाद विनेश फोगाट ने बबीता से उनके आंदोलन को कमजोर नहीं करने के लिए अपील की।

Wrestlers Protest
Wrestlers Protest

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, बबीता फोगाट, बजरंग पुनिया सहित कई अन्य पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इसी बीच विनेश फोगाट की चचेरी बहन और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में बबीता ने लिखा कि प्रियंका वड्रा अपने निजी सचिव संदीप सिंह को ले कर जंतर मंतर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने पहुँची हैं लेकिन इस व्यक्ति पर ख़ुद महिलाओं से छेड़छाड़ और एक दलित महिला को दो कौड़ी की औरत कहने जैसे तमाम आरोप लगे हैं।

Wrestlers Protest
Wrestlers Protest

हालांकि विनेश फोगाट ने भी इस मामले में ट्वीट कर बबीता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि अगर पीड़ित महिला पहलवालों के हक़ में नहीं खड़ी हो सकती तो बबीता बहन आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि हमारे आंदोलन को कमज़ोर तो मत करो। आगे वह कहती हैं कि सालों लगे हैं महिला पहलवानों को अपने उत्पीड़क के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने में और आप भी महिला हैं और हमारा दर्द समझने की कोशिश करो।

Wrestlers Protest: बबीता फोगाट ने पहलवानों को राजनेताओं से दूर रहने की दी सलाह

Wrestlers Protest: कांग्रेस ने पर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट के ऊपर जमकर निशाना साधा है और उनपर राजनीति के लिए अपनी बहनों का साथ नहीं देने का आरोप लगाया है। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची थी। इसका विरोध करते हुए बबीता फोगाट ने धरना दे रहे पहलवानों को राजनेताओं से दूर रहने की सलाह दी थी। इसे लेकर कांग्रेस की तरह से भी पहलटवार किया गया।

कांग्रेस सोशल मीडिया हेड और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने ट्वीट कर बबीता फोगाट पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बबीता फोगाट जो सड़क पर बैठी अपनी मजबूर बहनों का साथ ना दे, वह नेत्री बनने का ख़्वाब देख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्मृति ईरानी ने तो भाजपाईयों द्वारा यौन शोषण और महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पर मौन व्रत रखने की क़सम खाई है। वह आगे लिखती हैं कि आप दोनों इस देश की औरतों से माफ़ी माँगने लायक़ भी नहीं है।

संबंधित खबरें…

“ऑडियो क्लिप,लड़की, उद्योगपति और कांग्रेस का हाथ”,जानें FIR दर्ज होने के बाद धरना दे रहे पहलवानों पर क्या बोले WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह?

WFI अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR, जानिए SC के फैसले पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here