Sports News Updates: Sri Lanka ने England को दिए शुरुआती झटके, पढ़ें खेल से जुड़ी दिनभर की सभी बड़ी खबरें

0
412

T20 World Cup 2021 के सुपर 12 के 17वां मुकाबला England और Sri Lanka के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। यह मुकाबला आज शाम को 7:30 बजे से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में शुरु होगा। श्रीलंका कम से कम स्कोर में इंग्लैंड कोे रोकना चाहेगी। श्रीलंका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पवरप्ले में इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए। इंग्लैंड ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 36 रन बनाए। पढ़ें विस्तार से…..

India की हार के बाद Virat Kohli का ‘घर जा रहा हूं’ ट्वीट हुआ वायरल

Virat Kohli trol

T20 World Cup 2021 में लगातार दो हार के बाद India का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी भारत को बुरी तरह हराया। दोनों मैचों में हार के बाद Virat Kohli का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें वो हार से दुखी होकर घर जाने की बात कह रहे है। पढ़ें विस्तार से…..

WWE के सुपरस्टार Finn Balor ने अपनी पत्नी के साथ सेलिब्रेट किया Halloween

finn balor
finn balor

WWE के सुपरस्टार फिन बैलर (Finn Balor) का एक नया रूप देखने को मिला। Halloween 2021 को सेलिब्रेट करते हुए फिन बैलर और उनकी पत्नी वेरो रॉड्रिग्ज का अनोखा अंदाज देखने को मिला। ये दोनों WWE दिग्गज ट्रिपल एच (Triple H) और शॉन माइकल्स (Shawn Michaels) की ड्रेस में नजर आए। दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ उसी पोज में नजर आए। पढ़ें विस्तार से…..

सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा #MentorDhoni, फैंस ने धोनी के रोल को लेकर खड़े किए सवाल

hardik pandya with dhoni
hardik pandya with dhoni

T20 World Cup 2021 में लगातार दो हार के बाद India का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी भारत को बुरी तरह हराया। दोनों मुकाबलों में हार झेलने के बाद फैंस धोनी के रोल को भी लेकर सवाल खड़े कर रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस #MentorDhoni को लेकर मीम्स बना रहे है। पढ़ें विस्तार से…..

Kevin Pietersen ने हिंदी में ट्वीट करते हुए फैंस से कहा- कोई हारने के लिए नहीं खेलता

kevin pietersen
kevin pietersen

20 World Cup 2021 के सुपर 12 के मुकाबले में New Zealand ने India को करारी शिकस्त दी। न्यूज़ीलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मात्र 110 रन पर रोक दिया। जवाब में छोटे लक्ष्य के पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस मैच में हार के बाद निराश क्रिकेट फैंस ट्विटर पर IPL को बैन करने की मांग कर रहे है। वहीं Kevin Pietersen ने ट्वीट करके भारतीय टीम पर मरहम लगाया है। पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करते हुए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। पढ़ें विस्तार से…..

India की हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा #BanIPL

ind vs nz
ind vs nz

T20 World Cup 2021 में लगातार दो हार के बाद India का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी भारत को बुरी तरह हराया। दोनों मैचों में हार के बाद निराश क्रिकेट फैंस ट्विटर पर IPL को बैन करने की मांग कर रहे है। फैंस यह कह रहे है कि विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कराने से क्या फायदा जब भारतीय टीम प्रर्दशन ही नहीं कर पा रही है। पढ़ें विस्तार से…..

यूजर्स ने #Virat को बताया भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी…

virat kohli
virat kohli

T20 World Cup 2021 के सुपर 12 के मुकाबले में New Zealand ने India को करारी शिकस्त दी। न्यूज़ीलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मात्र 110 रन पर रोक दिया। जवाब में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर भारत से मुकाबले को जीत लिया। भारत ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसको देखकर 2007 का दौर याद आ गया। 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी ठीक उसी तरह इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का क्वालीफाई करना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। पढ़ें विस्तार से…..

Happy Birthday VVS Laxman: फॉलोवन के बाद भी टीम इंडिया ने जीता था मैच

vvs laxman
vvs laxman

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन में खेली गई VVS Laxman की वो पारी लोगों को आज भी याद हैं। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को 20 साल हो गए लेकिन इसकी यादें अभी भी हम सबके जहन में है। वीवीएस लक्ष्मण आज 47 साल के हो गए है। लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ था। लक्ष्मण कलाई के जादूगर के नाम से भी मशहूर है। वो ऑन साइड और पैरों पर इतने मजबूत थे कि कोई भी बॉल को कलाइयों से सहारे ऑन साइड पर खेल देते थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वीवीएस इन दिनों अपने दूसरी पारी कमेंटेटेर और क्रिकेट मेंटॉर के रूप में खेल रहे हैं। फिलहाल आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर हैं। अब खबर आ रही है कि वो नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बन सकते है। पढ़ें विस्तार से…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here