क्रिकेटर Salim Durani का 88 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

0
355
Salim Durani Death
Salim Durani Death

Salim Durani Death: भारतीय पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार 2 अपैल की सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ऑलराउंडर ने 1960-70 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालाँकि सलीम दुर्रानी क्रिकेटर के अलावा फिल्म स्टार बनने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी रह चुके हैं।

सलीम दुर्रानी काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्रिकटेर जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पीएम मोदी सहित तमाम बड़े नेता व क्रिकेटरों ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

Salim Durani Death
Salim Durani Death

Salim Durani Death: पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शौक जताते हुए कहा कि सलीम दुरानी जी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से आहत हूं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

पीएम ने सलीम दुर्रानी के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की। साथ ही उन्होंने ने लिखा कि मुझे कई मौकों पर महान सलीम दुरानी जी से बातचीत करने का अवसर मिला। ऐसा ही एक अवसर था जनवरी 2004 में जामनगर के एक कार्यक्रम में जिसमें महान क्रिकेटर वीनू मांकड़ जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था।

Salim Durani Death
Salim Durani Death

पीएम मोदी के अलावा भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट कर कहा कि भारत के सबसे रंगीन क्रिकेटरों में से एक सलीम दुरानी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता क्रिकेटर और जनता की मांग पर छक्के लगाने वाले सलीम दुरानी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।

Salim Durani Death: अफगानिस्तान में जन्मे थे सलीम दुर्रानी

Salim Durani Death: सलीम दुर्रानी का जन्म 1934 में अफगानिस्तान में हुआ था। जब वह 8 साल के थे तो उनके उनका परिवार पाकिस्तान से कराची आ गया था। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद दर्रानी परिवार भारत में बस गया था। उन्होंने 1960-70 के दशक से ही क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। दर्शकों के कहने पर छक्के लगाने के लिए उन्हें काफी जाना जाता था।

उन्होंने किशोरावस्था में ही पेशेवर रूप से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। दुर्रानी ने 43 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के बाद चार और सीज़न के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना जारी रखा। अपने खेल करियर के बाद दुर्रानी खेल से पीछे हट गए।

संबंधित खरबरें…

‘मोदी सरनेम’ मामले में कल हाईकोर्ट जाएंगे Rahul Gandhi, सजा को देंगे चुनौती

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here