Sakibul Gani ने Ranji Trophy में तिहरा शतक जड़कर बनाया नया कीर्तिमान, बड़े भाई के सपनों को किया साकार

0
1004

बिहार क्रिकेट पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है। आईपीएल ऑक्शन के दौरान बिहार में जन्में ईशान किशन को 15.25 करोड़ दिया गया। वही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अनुनय सिंह को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेस प्राइस में खरीदा। आज Ranji Trophy में बिहार के Sakibul Gani ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सकीबुल गनी ने अपने डेब्यू मैच में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपने पहले मैच में मिजोरम के खिलाफ 341 रनों की पारी खेली। जिसमे 56 चौके और 2 छक्के शामिल है।

IMG 20220218 WA0025
Sakibul Gani and Babul Kumar with coach Pawan Kumar

Sakibul Gani के बड़े भाई ही हैं उनके कोच

सकीबुल के बड़े भाई और सकीबुल के कोच फैसल गनी भी बिहार के लिए खेल चुके है। फैसल गनी ने 2009 और 2010 में बिहार एसोसिएट टीम का हिस्सा थे। 2011 में फैसल ने कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 खेला था। उसके बाद वो बिहार के सीनियर खिलाड़ी बन गए थे। उस समय बिहार को मान्यता नहीं मिली थी, तो उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया। जब 2009 में वो एसोसिएट खेल कर आए थे उसके बाद से उन्होंने सकीबुल गनी पर ध्यान देना शुरू किया।

सकीबुल के बड़े भाई फैसल बताते हैं कि सकीबुल को बचपन से ही क्रिकेट को लेकर जुनून था। सात साल के उम्र में सकीबुल मेरे साथ गांधी मैदान खेलने के लिए जाने लगा। सकीबुल गनी कुल 4 भाई हैं। चारों भाइयों में सबसे छोटे भी हैं सकीबुल गनी। सकीबुल के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। फैसल के चलते ही सकीबुल ने क्रिकेट खेलना जारी रखा और आज उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बिहार अंडर-23 में शानदार बल्लेबाजी करके आए थे सुर्खियों में

Sakibul Gani
Sakibul Gani

सकीबुल ने बिहार अंडर-23 में शानदार प्रदर्शन किया था। सकीबुल ने बिहार के लिए 306, 281 और 147 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद वो बिहार क्रिकेट के सुर्खियों में आ गए। बिहार को जब मान्यता मिली थी तब बिहार के कोच अजय रात्रा थे, जिन्होंने सकीबुल पर ध्यान देना शुरू कर दिया। सकीबुल बिहार अंडर-23 के अलावा सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में अपना हुनर दिखा चुके है। सकीबुल ने विजय हजारे में 113 और 94 रनों की पारी खेली थी। सकीबुल ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्धशतक बनाकर अपने काबिलियत को साबित कर दिया था। कई मौकों पर सकीबुल ने अपने गेंदबाजी से भी छाप छोड़ी है।

विजय हजारे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सकीबुल को दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रायल में बुलाया गया। जहां सकीबुल ने अच्छा प्रदर्शन किया पर ऑक्शन में नाम नहीं जा सका।

IMG 20220218 224522
Sakibul Gani

राज्य के सीनियर क्रिकेटर और फैसल के साथ कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 खेल चुके रूपक कुमार ने कहा, “सकीबुल गनी बहुत अच्छे और होनहार खिलाड़ी है। सकीबुल में बिहार का ही नहीं बल्कि भारत का भविष्य भी दिखता है।” इसके बाद उन्होंने कहा कि इसके लिए सकीबुल गनी को लगातार रन बनाने होंगे। अगर वो लगातार रन बनाते रहे तभी वो भारतीय टीम में दस्तक दे सकते है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है, वो अच्छा करे और बिहार के साथ-साथ देश का भी नाम रौशन करें।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी बधाई

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि हम सभी बिहारवासियों और बीसीए परिवार के लिए गर्व की बात है कि हमारे उदयीमान क्रिकेटरों ने अपने खेल के माध्यम से नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए बिहार का मान बढ़ाया है। सकीबुल की इस उपलब्धि पर आज पूरा बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बीसीए परिवार की ओर से पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देता हूं।

संबंधित खबरें

Ranji Trophy में बिहार के Sakibul Gani ने बनाया रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here