Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 32वां मुकाबला Haryana Steelers और U Mumba के बीच 4 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स ने अपना पिछला मुकाबला जीता था, तो यू मुंबा ने टाई मैच खेला था।
हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक PKL 8 में 5 मैच खेले हैं, जिसमें दो मुकाबले में जीत मिली है और 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय उनके 12 अंक हैं और अंक तालिका में 10वें नंबर पर हैं।

यू मुंबा ने दूसरी तरफ अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली और एक मैच वो अभी तक हारे हैं। यू मुंबा के दो मुकाबले अभी तक टाई रहे हैं। वो अंक तालिका में 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
Pro Kabaddi League 2021 Points Table
1. | Bengaluru Bulls | 23 |
2. | Dabang Delhi | 21 |
3. | Patna Pirates | 21 |
4. | U Mumba | 17 |
5. | Bengal Warriors | 16 |
6. | Tamil Thalaivas | 14 |
7. | Gujarat Giants | 13 |
8. | UP Yoddha | 13 |
9. | Jaipur Pink Panthers | 12 |
10. | Haryana Steelers | 12 |
11. | Telugu Titans | 9 |
12. | Puneri Paltan | 5 |
इस लिस्ट में 23 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स टॉप पर है। दूसरे नंबर पर 21 अंकों के साथ दबंग दिल्ली, तीसरे नंबर पर 21 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे नंबर पर 17 अंकों के साथ यू मुंबा, पांचवें नंबर पर 16 अंकों के साथ बंगाल वरियर्स, छठे नंबर पर 14 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज, सातवें नंबर पर 13 अंकों के साथ गुजरात जायंट्स, आठवें नंबर पर 13 के साथ यूपी योद्धा, नौवें नंबर पर 12 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर, दसवें नंबर पर 12 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स, एगरह नंबर पर 9 अंक के साथ तेलगु टाइटंस, और सबसे अंतिम में बारह नंबर पर 5 अंक के साथ पुनेरी पलटन की टीम हैं।